फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traffic signals and CCTV will be installed again on Mall Road Municipal Corporation has started preparations

Kanpur: माल रोड में फिर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल व सीसीटीवी, नगर निगम ने शुरू की तैयारियां, ये भी निर्देश

Sat, 09 Nov 2024 12:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Nov 2024 12:49 PM IST
सार

Kanpur News: नगर निगम के अधिशासी अभियंता (यातायात) ने पुलिस उपायुक्त (यातायात) को हटाए गए सिग्नलों को पुन: स्थापित करने के लिए संयुक्त निरीक्षण करने के लिए पत्र लिखा है। साथ ही], यूपीएमआरसी के परियोजना प्रबंधक को भी पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Traffic signals and CCTV will be installed again on Mall Road Municipal Corporation has started preparations
सड़क पर लगी बैरिकेडिंग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के माल रोड में मेट्रो कार्य के दौरान हटाए गए सीसीटीवी कैमरे और ट्रैफिक सिग्नल फिर लगाए जाएंगे। नगर निगम यातायात विभाग के अधिशासी अभियंता और पुलिस उपायुक्त (यातायात) के संयुक्त निरीक्षण के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। इधर, मेट्रो को चुन्नीगंज और नरोना चौराहे से बैरिकेडिंग हटवाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने ढाई साल पहले 21 चौराहों, तिराहों से ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी कैमरे हटाए थे। माल रोड में चुन्नीगंज से नयागंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रैक बिछने के साथ ही करीब 90 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। इस रूट पर मेट्रो संचालन के लिए ट्रायल भी हो चुका है।

विज्ञापन

जल्द ही एनओसी देने का आश्वासन दिया
चुन्नीगंज चौराहा और नरोना चौराहा छोड़कर माल रोड के शेष हिस्से से बैरिकेडिंग भी हटा दी गई है। यूपीएमआरसी ने 21 चौराहों में से 18 चौराहों, तिराहों में कार्य पूरा होने का हवाला देकर ट्रैफिक सिग्नल, कैमरे लगाने के लिए एनओसी दे दी है। शेष तीन चौराहों के लिए भी जल्द ही एनओसी देने का आश्वासन दिया है।

यूपीएमआरसी के परियोजना प्रबंधक को पत्र लिखा
नगर निगम के अधिशासी अभियंता (यातायात) ने पुलिस उपायुक्त (यातायात) को हटाए गए सिग्नलों को पुन: स्थापित करने के लिए संयुक्त निरीक्षण करने के लिए पत्र लिखा है। अधिशासी अभियंता (यातायात) ने यह कार्य कराने के लिए यूपीएमआरसी के परियोजना प्रबंधक को भी पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed