फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traffic arrangements will change from midnight on October 25, in view of the Chief Minister's arrival.

Kanpur News: मुख्यमंत्री के आगमन पर 25 अक्तूबर की रात 12 बजे से बदलेगा यातायात

Sun, 25 Oct 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Traffic arrangements will change from midnight on October 25, in view of the Chief Minister's arrival.
कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 26 अक्तूबर को कानपुर के संभावित आगमन को देखते हुए 25 अक्तूबर की रात 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। कार्यक्रम में आने वाली बसों और छोटे वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों तक जाने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन






यहां से गुजरेंगे वाहन
-बिठूर तिराहा, कल्याणपुर, सिंहपुर चौराहा और गंगाबैराज की ओर से आने वाले भारी वाहन यश कोठारी चौराहे से बिठूर और चुंगी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन यश कोठारी चौराहा, ब्लू बर्ड तिराहा और मंधना होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

-मंधना की ओर से आने वाले भारी वाहन चुंगी चौराहा और बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन ब्लू बर्ड तिराहे से यश कोठारी चौराहा होते हुए गंगाबैराज या बिठूर तिराहा, कल्याणपुर की ओर से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कन्नौज, बिल्हौर और चौबेपुर कस्बे की ओर से आने वाले भारी वाहन शनि चौराहे से बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन चौबेपुर अंडरपास और मंधना होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

-उन्नाव के परियर गंगापुल से आने वाले भारी वाहन बिठूर कस्बे की ओर नहीं आ सकेंगे। इन वाहनों को उन्नाव की ओर से ही डायवर्ट किया जाएगा।


वीआईपी और अधिकारियों की पार्किंग

-महर्षि वाल्मीकि आश्रम के निकट।
-बनी सिंह हॉस्पिटल परिसर, नानाराव पार्क के समीप।
-आरोहम वृद्धाश्रम परिसर।
-बिठूर स्टेडियम के पीछे।

बस, कार और बाइक के लिए पार्किंग स्थल

-शताब्दी विहार, चौबेपुर रोड।
-शताब्दी विहार, परियर रोड।
-नगर पंचायत पार्किंग, शनिदेव चौराहा।
-नगर पंचायत पार्किंग, चुंगी चौराहा।
-चुंगी चौराहे से गुरुकुल आश्रम, मंधना रोड पर दोनों ओर।
-जयंती पैलेस, रमेल नगर, बिठूर रोड।
-जानकी चढ़इया के पास खाली मैदान।



यातायात संबंधी सहायता

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि डायवर्जन का पालन करें और किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल रूम : 9305104340 और ट्रैफिक हेल्पलाइन : 9305104387 में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed