{"_id":"607b3bda8ebc3e5910086630","slug":"traffic-akbarpur-news-knp6240586153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क घूम रहे 80 लोगों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क घूम रहे 80 लोगों का चालान
विज्ञापन
सट्टी में मास्क न लगाने पर दुकानदार से जुर्माना वसूलते दरोगा मौजूद सीओ।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर (कानपुर देहात)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते पुलिस प्रशासन सख्ती बरतने लगी है। सट्टी में अभियान चलाकर पुलिस ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों व दुकानदारों के खूब चालान काटे और चेतावनी दी। अभियान के दौरान 80 चालान काटकर 9400 रुपये का जुर्माना वसूला है।
शनिवार को सीओ भोगनीपुर प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बिना मास्क व कोविड नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। शाहजहांपुर कस्बे में दुकानदारों सहित 51 बाइक चालकों का बिना मास्क के आरोप में कार्रवाई की। सीओ प्रभात कुमार ने बगैर मास्क घूम रहे लोगों को सख्त हिदायत दी। एसओ कपिल दुबे, एसआई फौजदार, अभिषेक यादव व महिला कांस्टेबल गुलशन व शालू गौतम ने कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दी।
इधर, राजपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, चौकी प्रभारी जीतमल ने प्रमुख बाजार, भाल पुलिया, एसबीआई व बैंक ऑफ बड़ौदा के अलावा मुगल रोड पर अभियान चलाकर बगैर मास्क पहने घूम रहे 25 लोगों के चालान किए।