फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trader son missing Angry traders created ruckus in farrukhabad

व्यापारी का पुत्र लापता, पुलिस के कार्रवाई न करने पर फूटा गुस्सा, पथराव

Mon, 02 Sep 2019 04:10 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Sep 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
Trader son missing Angry traders created ruckus in farrukhabad
फर्रुखाबाद में व्यापारियों का बवाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में नवाबगंज के लापता हुए व्यापारी के पुत्र की गुमशुदगी दर्ज न करने से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर कस्बा के चौराहे पर सोमवार सुबह जाम लगा दिया। साथ ही पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ व थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। आक्रोशित व्यापारी नहीं माने और इस बीच कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पैर में ईंट लगने से थानाध्यक्ष घायल हो गए एक दरोगा व चार सिपाही चुटहिल हो गए। सीओ बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद कोतवाल की जीप का शीशा टूट गया। इससे गुस्साए पुलिस कर्मियों ने लाठियां फटकार कर व्यापारियों को खदेड़ दिया और छह व्यापारियों को पकड़ कर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा चौराहा निवासी विनय चौरसिया के घर के पास ही ब्रेड व गैस रिफलिंग की दुकान है। उनका 16 वर्षीय बेटा पियूष कक्षा नौ में पढ़ता है। रविवार शाम को करीब छह बजे पियूष साइकिल से कस्बा में ही दूध लेने गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। तलाश करने के बाद देर रात परिजन थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने गए।

विनय का अरोप है कि वहां थानाध्यक्ष नें उनसे कहा कि वह बेटे को तलाश कर लें, हो सकता है कि वह किसी बात से नाराज होकर चला गया हो, वापस आ जाए। यदि वापस नहीं आएगा तो गुमशुदगी दर्ज कर लेंगे। इस पर वह थाने से वापस चले आए। सोमवार सुबह तक बेटा वापस नहीं आया और पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी जानकारी पर कस्बा चौराहे पर व्यापारी एकत्र हो गए।

उन्होंने दुुकानें बंद कर सुबह साढ़े नौ बजे चौराहे पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। इससे चारों ओर का ट्रैफिक फंस गया। व्यापारी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जानकारी मिलने पर सीओ मोहम्मदाबाद व थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। बताया कि रात को ही गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। इसके बाद भी व्यापारी जाम खोलने को तैयार हो गए।

पर कुछ राजनीतिक लोगों ने जाम खोलने से इनकार कर दिया। भीड़ के गुस्से को देखते हुए अन्य थानों का फोर्स भी मौके पर बुला लिया गया। इस बीच कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। चौराहे पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया गया। करीब ढाई घंटे बाद जाम खुलने पर यातायात चालू हो सका।

थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि व्यापारियों को आरोप गलत है रात को ही छात्र के लापता होने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। जाम लगाने और पथराव करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed