{"_id":"6143a22023776571ad1a96fd","slug":"trader-murdered-so-line-spot-inspector-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गिट्टी कारोबारी की हत्या, एसओ लाइन हाजिर, दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गिट्टी कारोबारी की हत्या, एसओ लाइन हाजिर, दरोगा निलंबित
Fri, 17 Sep 2021 01:30 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:30 AM IST
सार
परिजनों ने पूर्व प्रधान विजय सिंह पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। परिजनों के अनुसार पूर्व प्रधान विजय ने आशू की दुकान के बगल में खाली पड़ी ग्राम समाज की जमीन में कब्जा किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात के गहोलिया गांव में गुरुवार सुबह गिट्टी मौरंग कारोबारी की दुकान के अंदर हत्या कर दी गई। उसके सिर में घाव व पीठ में चोट के निशान मिले हैं। हत्या के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा। पूर्व प्रधान समेत छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
वहीं एसओ को लाइन हाजिर और हल्का इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने परिजनों को समझाबुझा कर आठ घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गहोलिया गांव के आशू तिवारी (23) की गांव से एक किमी दूर सड़क किनारे गिट्टी, मौरंग व सीमेंट की दुकान है।
वह रात में दुकान में ही रुकता था। गुरुवार सुबह करीब दस बजे भाई दीपक तिवारी खाना लेकर पहुंचा तो उसका शव दुकान के अंदर पड़ा मिला। परिजनों ने पूर्व प्रधान विजय सिंह पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। परिजनों के अनुसार पूर्व प्रधान विजय ने आशू की दुकान के बगल में खाली पड़ी ग्राम समाज की जमीन में कब्जा किया है।
विज्ञापन
इसकी उसने शिकायत की थी। हत्या व हंगामे की जानकारी पर एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा व एएसपी घनश्याम चौरसिया भी मौके पर पहुंचे। कई थानों के फोर्स को एहतियातन बुला लिया। देर शाम एसओ धर्मेंद्र मलिक व हल्का इंचार्ज राजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया।
दीपक की तहरीर पर पूर्व प्रधान विजय सिंह, उसके परिवार के अंकित सिंह, अजय सिंह उर्फ पिंटू, श्याम सिंह उर्फ बबलू व दो अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। अधिकारियों के समझाने के बाद परिजनों ने आठ घंटे बाद युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने दिया। एसपी केशव चौधरी ने बताया कि कब्जे में जिसकी भी संलिप्ता पाई जाती है उस पर कठोर कार्रवाई होगी।