{"_id":"61dc8d828202121be43864db","slug":"tractor-trolley-trampled-bsc-student-jam-and-commotion-kanpur-news-knp6746560140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी छात्र को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा, जाम और हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी छात्र को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा, जाम और हंगामा
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भीड़। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर ( कानपुर देहात)। सिलहरा गांव जाने वाले मार्ग पर सिलिंडर भरवाने जा रहे बीएससी के छात्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया। मौके पर ही छात्र की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने चालक को पकड़ने की मांग को लेकर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर तीन थानों की फोर्स के साथ एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
राजपुर के सिलहरा गांव निवासी किसान कुलदीप विश्नोई का बेटा नवनीत (17) महटौली के बच्ची लाल महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। सोमवार को गैस सिलिंडर भरवाने राजपुर कस्बा बाइक से बिना हेलमेट लगाए जा रहा था, तभी थाना से पांच सौ मीटर की दूरी सिलहरा मार्ग पर तेज रफ्तार्र इंट लदे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे नवनीत ट्रॉली के नीचे आ गया। भगाने के चक्कर से ड्राइवर ने ट्रॉली चढ़ा दी। इससे नवनीत ने मौके पर दी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ ली, जबकि चालक भाग निकला। हादसे के बाद ट्रैक्टर सड़क पर छोड़ चालक फरार हो गया। सूचना पर परिजनों के साथ घटनास्थल पर आसपास के गांव के सैकड़ों लोगों की लगी भीड़ ने चालक को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
थानाध्यक्ष कपिल दुबे ने समझाने का प्रयास किया। भीड़ बढ़ने और नहीं मानने पर अफसरों को सूचना दी। सूचना पर एसडीएम सिकंदरा महेंद्र कुमार, सीओ रविकांत गौड़ सिकंदरा, भोगनीपुर, सट्टी व बरौर थाना पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। चालक को राजपुर कस्बे के पास से हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। सीओ ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की बात कहकर लोगों को समझाकर शांत कराया। दो घंटे बाद लोगों ने पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ रविकांत गौड़ ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
पांच बहनों में इकलौता भाई था नवनीत
नवनीत पांच बहनों में इकलौता भाई था। मां प्रतिमा देवी गांव के स्कूल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। बड़ी बहन खुशबू, शृृष्टी, आकांक्षा, कोयल की शादी हो चुकी है, जबकि दिव्या अविवाहित है। इकलौते भाई की मौत से बहनें रो रोकर बदहवाश हो गईं।