{"_id":"5ed911793120d16be2065e25","slug":"tractor-crushed-friends-who-returned-from-kerala-after-work-stopped-in-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में काम बंद होने पर केरल से लौटे दोस्तों को ट्रैक्टर ने रौंदा, तड़पकर हुई एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में काम बंद होने पर केरल से लौटे दोस्तों को ट्रैक्टर ने रौंदा, तड़पकर हुई एक की मौत
Thu, 04 Jun 2020 08:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Jun 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
केरल से लौटे दोस्तों की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के रसूलाबाद में गुरुवार शाम बिसधन रोड पर लकोठिया मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे मजदूरी करने वाले एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दिव्यांग साथी घायल हो गया।
दोनों केरल में मजदूरी करते थे और घर लौटे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू की है। कन्नौज के तिर्वा निवासी सोनू उर्फ बबलू (२३) रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मैजू समस्तपुर गांव निवासी दिव्यांग राहुल (22) के साथ केरल में मजदूरी करता था।

लॉकडाउन के कारण दोनों 2 मई को तिर्वा आए थे। गुरुवार शाम सोनू बाइक से दिव्यांग राहुल को मैजू समस्तपुर गांव छोडऩे जा रहा था। तभी रसूलाबाद-विसधन रोड पर लकोठिया-बकोठिया मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी।
हेलमेट में लगाए होने से सोनू उर्फ बबलू के सिर में गंभीर चोट लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिव्यांग राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोडक़र मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा।
वहां डॉ. अजीत वर्मा ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि राहुल को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। बिरहुन चौकी प्रभारी प्रभाकर यादव ने बताया कि घटनास्थल से एक बैग बरामद किया है। उसमें राहुल का सामन मिला है। उसके परिजनों ने मृतक सोनू उर्फ बबलू की शिनाख्त की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है।