फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Toxic waste released into Yamuna River; thousands of fish dead.

Kanpur News: यमुना नदी में छोड़ा गया जहरीला अपशिष्ट, हजारों मछलियां मरीं

Thu, 23 Jul 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 23 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Toxic waste released into Yamuna River; thousands of fish dead.
मूसानगर। यमुना नदी में जहरीला अपशिष्ट छोड़े जाने से हजाराें की संख्या में मछलियां मर गई हैं। प्रजनन काल में बड़ी तादात में मछलियों की मौत से उनकी प्रजाति पर भी संकट है। मछलियों की मौत की वजह जानने के लिए मत्स्य विभाग ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

मछलियों की प्रजाति को बरकरार रखने के लिए नदियों में एक जून से लेकर 31 अगस्त तक मछलियों का शिकार व खनन पूर्ण रूप से बंद रहता है। इस प्रजनन काल में मंगलवार से लेकर अब तक मूसानगर के नयापुरवा से मनकी पक्का घाट, क्योटरा से लेकर पांच किलोमीटर के क्षेत्र में हजारों की संख्या में मछलियां मर गई हैं। बड़ी तादात में मृत मछलियां नदी किनारे जमा हो जाने से उठने वाली बदबू से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी रमेश, कुलदीप, अजय ने बताया कि दुर्गंध से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य मत्स्य कार्यकारी अधिकारी रमाकांत निरंजन ने बताया कि मछलियां आगरा या इसके आगे के जनपद से यमुना नदी में जहरीला अपशिष्ट छोड़ने की वजह से मर रही हैं। जांच के दौरान नदी में कई स्थानों पर पानी के ऊपर तैलीय परत देखने को मिली है जबकि इन स्थानों पर कोई भी औद्योगिक इकाई नहीं लगी है। जालौन के कालपी घाट के पास से पानी के नमूने भरे हैं। विभाग के पास पानी की जांच की प्रयोगशाला न होने के चलते नमूने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंप कर जांच करवाई जाएगी। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पानी में किस किश्म का जहरीला अपशिष्ट छोड़ा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed