फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   tow groups of youth Beating eachother for dance on dj

शादी में डीजे पर डांस को लेकर चलीं बेल्टें मची भगदड़, बरात से पहले ही लड़की पक्ष के के दो गुट भिड़े

Sun, 16 Jun 2019 08:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 16 Jun 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
tow groups of youth Beating eachother for dance on dj
शादी में डीजे पर डांस को लेकर हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद मसेनी चौराहे पर स्थित एक गेस्ट हाउस में डीजे पर डांस करने को लेकर लड़की पक्ष से दो युवकों के गुट भिड़ गए। पुलिस व लड़के पक्ष के लोगों ने पहुंच कर मामला शांत करवाया। इस दौरान एक युवक घायल भी हो गया।  
विज्ञापन


हरदोई जनपद के पाली थाना क्षेत्र के गांव बैजूपुर निवासी सालिग्राम की बेटी प्रियांशी की शादी अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला केवल निवासी हरिशंकर दीक्षित के बेटे देवेंद्र से तय हुई थी। शनिवार को शहर के मसेनी चौराहे स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। देर रात बरात आ रही थी।
विज्ञापन


 

पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराय, फिर हुई शादी की रस्में

इसी दौरान गेस्ट हाउस में डीजे पर डांस करने को लेकर लड़की पक्ष के युवकों के दो गुट भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात घूसों के बाद बेल्टें चल गईं। इससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई। सूचना पर यूपी-100 की दो गाड़ियां वहां पहुंच गईं। इसकी जानकारी वर पक्ष के लोगों को हुई।

इस पर पक्ष के लोग गेस्ट हाउस पहुंच गए। जानकारी मिलने पर पांचाल घाट चौकी पुलिस भी पहुंच गई। वर पक्ष के लोगों व पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों समझाकर शांत किया। इसके बाद बरात चढ़ी। इस बीच मारपीट करने वाले युवक धमकी देकर शादी समारोह से चले गए। बाद में शादी की सारी रस्में पूरी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed