फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tourist bus collided with broken truck on Bundelkhand Expressway in Hamirpur

Road Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर खराब ट्रक में घुसी टूरिस्ट बस, चालक की मौत, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल

Sat, 08 Apr 2023 09:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Apr 2023 09:09 AM IST
सार

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा हुआ है। टूरिस्ट बस हाईवे में खड़े खराब ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Tourist bus collided with broken truck on Bundelkhand Expressway in Hamirpur
इसी ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा की सीमा में खन्ना के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर चित्रकूट जा रही श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे में खड़े खराब ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में टूरिस्ट बस के चालक की मौत हो गई। जबकि बीस से ज्यादा यात्री घायल हुए है। घायलों को मौदहा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे खन्ना के पास टूरिस्ट बस खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे घटना के बाद चीख पुकार मच गई। घायलों को एंबुलेंस से मौदहा सीएचसी लाया गया। जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


ये हुए घायल
दुर्घटना में जनपद एटा के जलेसर निवासी सोनू वर्मा (35) पुत्र ब्रजेंद्र पाल सिंह, उनकी पत्नी आरती वर्मा (33), बेटी राधिका वर्मा(12), बेटा लव वर्मा (12), रौनक वर्मा (06), इसके अलावा केशव वर्मा (22)पुत्र सुनील वर्मा , उसकी मां संध्या (50), जनपद हाथरस निवासी आकांक्षा (27)पत्नी अंकित वर्मा , उसकी पुत्री माही वर्मा (06), सिकंदरा राऊ हाथरस के संभूनाथ (50) पुत्र विश्वनाथ, उसका पुत्र अमित महेश्वरी(30), अंजली सोनी(22) पुत्री सुनील वर्मा , हाथरस शहर निवासी रनवीर (25) पुत्र पप्पू, निशांत(23) पुत्र मुकेश , रानी वर्मा (42,) पत्नी मुकेश वर्मा , मुकेश वर्मा (45)पुत्र हजारीलाल, अंकित वर्मा (29) पुत्र नरेश चंद्र घायल हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed