सेंट्रल यूपी: बबुली कोल के अंत से लेकर दरोगा के घूस लेने का ऑडियो सहित इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां
कानपुर: दरोगा के घूस लेने का वीडियो हुुआ वायरल
पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया युग में हर रोज पुलिस के कारनामे अब वायरल होने लगे हैं। कानपुर के ककवन थाना के थानाध्यक्ष का ऑडियो वायरल हुआ है। थाने के दारोगा का ऑडियो वायरल होने के बाद एक बार महकमे में खलबली मच गई है। रिश्वत मांगने का ऑडियो पीड़ित पक्ष के एक युवक ने मोबाइल फोन पर हुई बातचीत का बनाया है।
कानपुर: सीएम के सामने विरोध प्रदर्शन करने से पहले नजरबंद हुए नेता
उत्तर प्रदेश के कानपुर में उपचुनाव से ठीक पहले दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ का विरोध करने के लिए कई कांग्रेसी और सपा नेताओं ने प्लानिंग की थी लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे सब धरा का धरा रह गया। पुलिस ने सपा बसपा और कांग्रेस के कई नेताओं को नजर बंद किया।
कानपुर: महिला का वेश धर युवक ने की बच्चा ले जाने की कोशिश
कानपुर में शुक्लागंज के गंगाघाट रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग के पास महिला का वेश धर बहरूपिया बने एक युवक को उस वक्त पब्लिक ने पकड़ लिया जब वह किसी छोटे बच्चे को रिक्शे में बैठा रहा था। जिसकी लोगों ने जमकर पिटाई कर यूपी 100 को सूचना देकर पुलिस को साैंप दिया।
कानपुर: पति ने फोन पर दिया महिला को तीन तलाक
कानपुर के घाटमपुर कस्बे के मोहल्ला पचखुरा निवासी एक युवती को उसके शौहर ने फोन पर तीन तलाक दे दिया है। युवती ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी (कानपुर) के यहां गुहार लगाई। अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली घाटमपुर में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
कानपुर: बच्चा चोरी के आरोप में युवक को पीट-पीट किया अधमरा
कानपुर के पांडु नगर में बच्चा चोरी का आरोप लगाकर दबंगों ने एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने युवक को हैलट में भर्ती कराया। सगे भाइयों समेत 15 अज्ञात के खिलाफ बलवा, सेवन सीएलए समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। मामले में अजीत के भाई सूरज समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
कानपुर: सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन ने लगाई फांसी
कानपुर में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक शिक्षिका समेत तीन लोगों ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद तीनों शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए। घटना एक: पनकी जी ब्लॉक निवासी मुस्कान (19), बर्रा सात निवासी प्लंबर ज्ञान प्रकाश (45) का शनिवार रात पत्नी श्वेता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहीं बिधनू के जयसिंह का पुरवा निवासी मोनू (20) दादा नगर की फैक्टरी में काम करता था। पिता राजकुमार ने उसे जमकर फटकारा। इससे क्षुब्ध मोनू ने रविवार देर शाम खेत में जाकर जहरीला पदार्थ पी लिया।