फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   todays holika dahan after sunset

होलिका दहन आज, सूर्यास्त के बाद कभी भी जलाएं

Sun, 12 Mar 2017 12:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 12 Mar 2017 12:40 PM IST
सार

- रात 8:24 बजे तक होलिका दहन शुभ

विज्ञापन
todays holika dahan after sunset
डेमो पिक

विस्तार

होलिका दहन रविवार को है। इस बार न तो भद्रा है और न ही चतुर्दशी, ऐसे में सूर्यास्त (6:18 बजे) के बाद किसी भी समय होलिका का दहन किया जा सकता है। रात 8:24 तक होलिका दहन करना ज्यादा शुभ है। इसके बाद प्रतिपदा लग रही है। वहीं सोमवार परेवा वाले दिन रंग खेला जाएगा और मंगलवार को भाई दूज है। सुबह 10:50 बजे से शाम 4:47 बजे तक टीका करना शुभ है।
विज्ञापन


पंडित केए दुबे पद्मेश ने बताया कि होलिका दहन में तीन बातों का ध्यान रखा जाता है। पहला प्रतिपदा या चतुर्दशी न हो। इसके अलावा भद्रा नक्षत्र और दिन में होली नहीं जलाई जाती। 12 मार्च सुबह 8:21 बजे तक भद्रा है, जबकि रात 8:24 बजे तक पूर्णिमा है। इसलिए सूर्यास्त के बाद रात 8:24 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। काली और तंत्र साधना का मुहूत रात 11:27 से 12:34 बजे तक है। महामोहपाध्याय डॉ. आदित्य पांडेय ने भी बताया कि सूर्यास्त के बाद होलिका दहन किसी भी समय करना शुभ होगा। हालांकि अमृतकाल का योग शाम 7:43 से 9:15 बजे तक है। यह श्रेष्ठ मुहूर्त है। उन्होंने बताया कि  भाईदूज का मुहूर्त सुबह 10:50 से 12:18 बजे तक है। अमृतकाल 12:18 से 1:46 बजे तक है। वहीं शुभ मुहूर्त 3:15 से 4:47 बजे तक है।
विज्ञापन


होली पूजन मंत्र
रोली, सिंदूर, अबीर, गुलाल, मिठाई आदि से होलिका का पूजन करने के बाद 
‘वन दितासी सुरेंद्रेण ब्रह्मणा सक्रेन च, अत्स्त्वम पाहिनो देति भूते भूति प्रदाभव।’ मंत्र का जाप करें।  

होलिका जलाने का मंत्र
दीप याम्य जदे घोरे चिति राक्षसि सतमे, हिताय सर्व जगतां प्रीत्ये पार्वती पते।

कौड़ी लगाएं घर की नकारात्मक ऊर्जा भगाएं
होलिका दहन में जाने से पहले 27 पीली और 27 काली कौड़ी एक काले कपड़े में बांधकर घर की दहलीज पर हुआकर होलिका में डाल दें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भस्म लगाएं बीमारी भगाएं
होलिका दहन के अगले दिन उसकी भस्म ले आएं। भस्म में जल मिलाकर कमल पुष्प या विष्णुकांता के फूल से जल का पूरे घर में छिड़काव करने से बीमारी भागती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed