{"_id":"3c088ff484710ac7fb613ffc58e37c57","slug":"today-very-hot-in-kanpur-dehat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर पहुंचा पारा 40 के पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर पहुंचा पारा 40 के पार
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Tue, 19 May 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
जिले में गर्मी धीरे-धीरे अपने शबाब पर पहुंचती जा रही है। पिछले दिनों बारिश के बाद सोमवार को तापमान में इजाफा हुआ। उमस और गर्म हवाओं ने सभी को परेशान कर रख दिया।
पल-पल चल रही गर्म हवाओं से लोग बचते दिखाई दिए। वहीं सड़कों पर निकले तो मुंह, हाथ और शरीर ढककर निकले दिखाई दिए।
पिछले दिनों बारिश के बाद मौसम का पारा एक बार फिर से चढ़ने लगा है। बारिश के बाद 35 डिग्री सेेल्सियस तक पहुंचा पारा सोमवार को 40 डिग्री सेल्सियस के पास तक जा पहुंचा।
जिससे गर्म लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय लोग गर्मी से बचने के लिए छांव ढूंढते नजर आए।
इस संबंध में चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. सीवी सिंह ने बताया सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान करीब 24.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जबकि अधिकतम आर्द्रता 47 फीसदी व न्यूनतम आर्र्दता 31 फीसदी रही है। कहा कि उत्तर-पूर्वी हवाओं की गति करीब 4.2 किलोमीटर प्रतिघंटा रही है।
लोग घरों से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें, जरूरत हो तभी धूप में बाहर निकले।