{"_id":"607db89ddc926e734419adeb","slug":"today-kanpur-coronavirus-cases-covid-19-pandemic-in-up-news-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से 36 की मौत, 1754 नए संक्रमित, एक्टिव केस 13 हजार के करीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से 36 की मौत, 1754 नए संक्रमित, एक्टिव केस 13 हजार के करीब
Mon, 19 Apr 2021 10:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से सोमवार को रिकॉर्ड 36 मौतें शहर में दर्ज की गईं। 24 घंटे के अंदर मरने वालों की संख्या 21 है। 15 मौतें 24 घंटे से कुछ समय पहले की हैं जिन्हें पोर्टल पर सोमवार को अपडेट किया गया। कोरोना काल में संक्रमितों की मौतों का यह शहर में सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके पहले इतनी मौतें कभी नहीं हुईं।
इसके साथ ही बड़ी संख्या में रोगी गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर हैं। कोरोना के नए 1754 संक्रमित मिले हैं। एक्टिव केसों की संख्या 12 हजार 792 हो गई है। संक्रमण का फैलाव बेकाबू होता जा रहा है। कोरोना संक्रमित 16 रोगियों की मौत हैलट, 13 रोगियों की मौत रामा मेडिकल कालेज, तीन रोगियों की मान्यवर कांशीराम अस्पताल, तीन रोगियों की एसपीएम हॉस्पिटल और शहर के एक रोगी की मौत अन्य जिले में हुई है।

इनमें कुछ रोगी ऐसे थे जिनमें सिर्फ कोरोना के गंभीर लक्षण थे। संक्रमण के बाद उनके दोनों फेफड़ों में निमोनिया हो गया और सांस तंत्र फेल हो गया था। मरने वाले रोगियों में ज्यादातर कोमॉर्बिड थे। उन्हें पहले से डायबिटीज, हृदय, गुर्दा रोग आदि बीमारियां थीं। कोरोना के कारण निमोनिया होते ही हालत बिगड़ गई और उपचार केे दौरान मौत हो गई।
कोरोना से अब तक शहर में 988 मौतें हुई हैं। संक्रमण का फैलाव चौतरफा हो गया है। संक्रमित गंभीर हालत में अस्पतालों में आ रहे हैं। गंभीर रोगियों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। अब तक शहर में 49 हजार 211 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 35 हजार 431 रोगी ठीक हो चुके हैं।
सोमवार को 727 और रोगियों ने कोरोना से जंग जीत ली। 44 रोगी अस्पतालों और 683 होम आइसोलेशन में संक्रमण मुक्त हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 8504 लोगों के सैंपल लिए। विशेष अभियान के तहत 811 सैंपल और रूटीन में 7693 सैंपल लिए गए।