{"_id":"5afbb7d64f1c1bdb408b5acc","slug":"today-is-the-moon-showing-then-tomorrow-is-the-first-rosa","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिखा चांद, तो कल से पहला रोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दिखा चांद, तो कल से पहला रोजा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 16 May 2018 10:24 AM IST
सार
- मरकजी रूयते हिलाल कमेटियों ने बुधवार को चांद देखने की अपील की
विज्ञापन
डेमाे पिक
विस्तार
रमजान के पाक महीने की शुरूआत होने का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। एेसे में रोजेदारों की नजर रमजान के चांद का दीदार करने पर है। मरकजी रूयते हिलाल कमेटियों ने बुधवार को चांद देखने की अपील की है।
अगर चांद बुधवार को नहीं दिखा तो गुरुवार से तरावीह की विशेष नमाज होगी और शुक्रवार को पहला रोजा रखा जाएगा। वहीं देवबंदी विचारधारा के शहरकाजी मुफ्ती मंजूर अहमद मजाहिरी की मरकजी रूयते हिलाल कमेटी की तरफ से कार्यवाहक शहरकाजी मौलाना मतीनुल हक ओसामा और नायब शहरकाजी हाफिज मामूर अहमद ने भी बुधवार को रमजान का चांद देखने की अपील की है।
विज्ञापन
चांद दिखने पर मोबाइल नंबर 9839848686, 9839610855, 9450120937, 9984181490 पर संपर्क करने को कहा है।
विज्ञापन
यूपी के कानपुर शहर में रमजान-उल-मुबारक का चांद बुधवार को देखने के लिए शहरकाजियों की रूयत-ए-हिलाल कमेटी (चांद कमेटी) ने शहरियों से अपील की है। बरेलवी विचारधारा के शहरकाजी मौलाना आलम रजा नूरी की सुन्नी मरकजी रूयते हिलाल कमेटी के महामंत्री हाफिज मोहम्मद सगीर आलम हबीबी ने बताया कि बुधवार को शाबान (शब-ए-बरात का महीना) के महीने की 29 तारीख है, लिहाजा चांद दिख गया तो बुधवार से ही तरावीह शुरू हो जाएगी और गुरुवार 17 मई से पहला रोजा होगा।