{"_id":"5d7f1f6d8ebc3e93d96580e5","slug":"today-cm-yogi-hand-over-50-schemes-of-500-crores-to-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानुपर और गंगा को बनाएं प्लास्टिक मुक्त, विकास योजनाओं में डकैती की छूट किसी को नहीं- सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानुपर और गंगा को बनाएं प्लास्टिक मुक्त, विकास योजनाओं में डकैती की छूट किसी को नहीं- सीएम योगी
Mon, 16 Sep 2019 01:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन सभी सीटों पर आपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं जहां उपचुनाव होने हैं। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ आज कानपुर दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री योगी ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कानपुर प्लास्टिक मुक्त गंदगी मुक्त होना चाहिये।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कानपुर के लोगो को इसका संकल्प भी दिलाया। सीएम ने कहा नमामि गंगे परियोजना में कानपुर का सर्वाधिक योगदान है। अधिकारियों की क्लास लेते हुए उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में किसी को डकैती करने की छूट नही मिलेगी। बताया कानपुर में जल्द ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम बेहतर होगा।
विज्ञापन
कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र का दौरा भी कर सकते हैं। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र में सीएम के साथ अन्य पार्टी नेताओं के पोस्टर और होर्डिंग से शहर पट गया है। सीएम सेंट्रल पार्क शास्त्रीनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले वह विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
जनसभा स्थल पर ही मुख्यमंत्री कोर ग्रुप के पार्टी सदस्यों के साथ बैठक कर उपयुक्त उम्मीदवार को लेकर चर्चा करेंगे। जनसभा के दौरान करीब 15 करोड़ की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और 500 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास करेंगे। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे।

इसके बाद भाजपा के कोर ग्रुप और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस और बसपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। ऐसे में बैठक में उपचुनाव की तैयारियों के साथ उम्मीदवार के नाम पर भी चर्चा होगी। इसके बाद दो बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बाराबंकी के लिए रवाना हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री के शहर आने पर सपा कांग्रेस और बसपा नेताओं को विराेध प्रदर्शन करने के चलते देर रात से ही घरों में नजर बंद कर दिया गया है। सीएम के आने से पहले ही सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी और विधायक इरफान सोलंकी के घरों के बाद फोर्स तैनात कर दी गई।
चकेरी में सपा नेता उजमा सोलंकी, फतेहबहादुर गिल व कांग्रेसी पार्षद जरीना खातून ज्ञापन देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके चलते पुलिस ने इन नेताओं को भी नजरबंद किया है। माना जा रहा है मुख्यमंत्री के शहर से जाने के बाद सपा और कांग्रेस नेताओं को घरों से बाहर निकलने की छूट मिल सकेगी।