फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Today CM will review the preparations for PM Modi's program

Kanpur: आज सीएम परखेंगे पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी, हेलीकॉप्टर से 11:30 बजे पहुंचेंगे सीएसए

Wed, 28 May 2025 12:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 May 2025 12:28 AM IST
सार

पीएम मोदी की जनसभा के लिए सीएसए मैदान में पंडाल लगभग तैयार हो गया है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व डीजीपी प्रशांत कुमार तैयारी परख चुके हैं। अब सीएम योगी 28 मई को आ रहे हैं। पीएम मोदी की जनसभा में 50 हजार लोगों को आना है। इसमें 27 हजार सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन
Today CM will review the preparations for PM Modi's program
पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मई को शहर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर आ रहे हैं। वह हेलीकाॅप्टर से सीधा 11:30 बजे सीएसए पहुंचेंगे। एक घंटा पांच मिनट शहर में रहेंगे। जनसभा स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी की जनसभा के लिए सीएसए मैदान में पंडाल लगभग तैयार हो गया है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व डीजीपी प्रशांत कुमार तैयारी परख चुके हैं। अब सीएम योगी 28 मई को आ रहे हैं। पीएम मोदी की जनसभा में 50 हजार लोगों को आना है। इसमें 27 हजार सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं। पंडाल में 30 ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनमें 10-10 भाजपा कार्यकर्ता व्यवस्था संभालेंगे। इनके लिए सभी 10 ब्लाकों से जनसभा स्थल तक लोगों को लाने के लिए 800 बसें लगाई गई हैं। सीएसए के आसपास पार्किंग स्थल, पेयजल, यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। मुख्यमंत्री की बैठक में मंधना-अनवरगंज एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व इसमें सीएसजेएमयू के सामने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेशन के साथ ही कुछ और योजनाओं का शिलान्यास या लोकार्पण शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन


अधिकारियों, कर्मचारियों की होगी कोरोना जांच
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के समय व्यवस्था में लगाए गए कर्मचारियों व अधिकारियों की कोरोना जांच कराने की भी तैयारी है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम कार्यक्रम
  • 11:30 बजे सुबह : चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय आगमन।
  • 11:40 बजे : पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण।
  • 11:55 बजे : संयुक्त आयुक्त उद्योग कार्यालय सभागार एचबीटीयू में समीक्षा बैठक।
  • 12:25 बजे : समीक्षा बैठक खत्म।
  • 12:35 बजे : सीएसए मैदान हेलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed