एक्सप्रेस वे पर फिर फटा कार का टायर, गृह सचिव घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कन्नौज के तालग्राम इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार को भी कार का टायर फटने की घटना हुई। इस हादसे में गृह मंत्रालय की सचिव आईएएस अभिलाषा मिश्रा (37) और उनका चालक घायल हो गए। यूपी 100 के सिपाहियों ने एंबुलेंस से इनको सीएचसी तालग्राम पहुंचाया। यहां अव्यवस्थाएं देख सचिव ने स्वास्थ्य कर्मियों को खूब फटकारा। इस दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सचिव से उनका हालचाल लेते रहे। इससे पहले मंगलवार को इसी एक्सप्रेस वे पर कार के चारों टायर फटने से स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार की दो बेटियां घायल हो गईं थीं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय में सचिव आईएएस अभिलाषा मिश्रा (37) गृह मंत्री राजनाथ सिंह की निजी सचिव भी हैं। शनिवार को लक्जरी इनोवा कार से दिल्ली से लखनऊ जा रहीं थीं। पुलिस के मुताबिक गृह सचिव स्वयं कार चला रहीं थीं। कार का चालक दिल्ली के करोल खेड़ागढ़ निवासी हरी प्रसाद (42) बगल में बैठा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तालग्राम के मुंडाला के समीप टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे में सचिव व चालक घायल हो गए। सूचना पर आए यूपी 100 के सिपाही हरदीप, श्याम सिंह, राधा स्वामी, दरोगा राम प्रकाश ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डा. सीमा सिंह ने अपने कक्ष में उनका प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान सीएचसी में अव्यवस्थाएं देख उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान फोन से गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी हालचाल लेते रहे। बाद में पुलिस ने दूसरी गाड़ी से सचिव व चालक को लखनऊ भेजा। सचिव ने पुलिस को सूचना भी दर्ज कराई है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
-आगरा से लखनऊ जा रहीं थी केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की निजी सचिव
-तालग्राम स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाएं देख कर्मचारियों को लगाई फटकार