{"_id":"c477435437539a0a89fe3016224d8569","slug":"tight-rein-officials-will-not-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाकिमों ने कसी लगाम, नहीं लगेगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाकिमों ने कसी लगाम, नहीं लगेगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 13 Feb 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम कौशलराज शर्मा और एसएसपी शलभ माथुर शुक्रवार दोपहर 3:15 बजे दादा नगर पुल पहुंचे। वन-वे प्वाइंट देखने के बाद दोनों अफसर दादा नगर रेलवे क्रासिंग के पास रुके। क्रासिंग बंद होने के दौरान वहां जाम की वजह जानी।
विज्ञापन
यहां से डीएम और एसएसपी लाव-लश्कर के साथ गुलाब राज शराब ठेका एवं बार गए। ठेके के बाहर फुटपाथ पर लगने वाले वाहन स्टैंड और बार की बिल्डिंग का जायजा लिया। दोनों अफसरों ने गोविंद नगर सीओ विशाल पांडेय और इंस्पेक्टर अजय प्रकाश श्रीवास्तव से दो टूक शब्दों में कहा कि ठेके के बाहर वाहन स्टैंड नहीं लगेगा।
विज्ञापन
अगर स्टैंड लगता है तो ठेकेदार और बार मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीएम ने कहा कि बार की बिल्डिंग का कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर बना है। नगर निगम और प्रशासनिक अफसरों की टीम से इसकी नापजोख कराई जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद सरकारी जमीन पर आने वाले बिल्डिंग के हिस्से को ढहाया जाएगा। वहीं, बार के बाहर खड़े होने वाले वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अफसर सीटीआई चौराहा पहुंचे।
सीटीआई नहर का रास्ता चौड़ा कराने, अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए। सीटीआई चौराहे के दोनों तरफ अवैध टेंपो स्टैंड को देखा। डीएम और एसएसपी ने गोविंद नगर सीओ और इंस्पेक्टर को पुल के किनारे लगने वाली सब्जी व फेरी वालों, सीटीआई चौराहे पर सड़क के दोनों तरफ से टेंपो स्टैंड को हटाने के निर्देेश दिए।
डीएम और एसएसपी ने दादानगर पुल के नीचे से विजय नगर जाने वाले रास्ते को चालू करने के निर्देश दिए ताकि हल्के वाहन निकल सकें।
इसके पहले दोनों अफसरों ने जरीब चौकी और अफीम कोठी चौराहा का निरीक्षण कर जाम की समस्या देखी। इस दौरान एडीएम सिटी अविनाश सिंह, एसपी ट्रैफिक सर्वानंद सिंह यादव, सीओ ट्रैफिक और ट्रैफिक इंस्पेक्टर दिनेश सिंह समेत कई अफसर मौजूद रहे।
यह कराया जाएगा
सीटीआई से दादानगर आने वाली सर्विस लेन की सड़क का निर्माण होगा। इससे लोग पैदल और दुपहिया वाहन पर सवार लोग विजय नगर की तरफ आ सकेंगे। पुल पर वाहनों का लोड कम होगा।
दादानगर कालोनी की तरफ से आने वाली रोड को ठीक कराया जाएगा। इससे वाहन तेज रफ्तार से निकल सकेंगे। अभी सड़क पर गड्ढे होने से वाहन धीमी गति से चलते हैं।
सीटीआई नहर पट्टी पर पड़ी सिल्ट और मिट्टी को हटाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम और नहर विभाग की मदद ली जाएगी। यह रास्ता साफ होने पर दादा नगर फैक्ट्री एरिया से लोग आ सकेंगे। इससे विजय नगर से सीटीआई रोड पर लोड कम होगा।
विजय नगर से सीटीआई जाने वाले रास्ते की सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। इससे दादानगर कालोनी के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
गोविंदपुरी पुल पर नहीं दौडे़ंगे चार पहिया वाहन
गोविंदपुरी पुल पर चौपहिया वाहन फिलहाल नहीं दौडे़ंगे। पुल के निरीक्षण के दौरान डीएम कौशल राज शर्मा ने चोंक नाले से सड़क पर जलभराव, सिल्ट की समस्या से आवागमन में होने वाली दिक्कतों को जानने के अलावा बताया कि फजलगंज से गोविंदपुरी पुल के बीच की सड़क की मरम्मत का काम चालू हो रहा है। सड़क बनने के बाद ही पुल पर चार पहिया वाहनों के आवागमन के बारे में फैसला होगा। इस काम में कम से कम 10 दिन का वक्त लगेगा।