{"_id":"7a624ce0741ba4b0e784931f1f6fedb6","slug":"tickets-furious-rush-at-the-end-beaten-by-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट खत्म होने पर भीड़ उग्र, पुलिस ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट खत्म होने पर भीड़ उग्र, पुलिस ने पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 05 Oct 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के 11 अक्तूबर को होने वाले एक दिवसीय मैच के टिकट ग्रीनपार्क खिड़की में दोपहर एक बजे ही खत्म हो गए। काउंटर बंद होते ही लाइन में लगे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। पुलिस ने किसी की डंडे से पिटाई की तो किसी के बाल पकड़कर तमाचे रसीदे। आलम यह हुआ कि लोगों को जिधर जगह मिली उधर भागे। महिलाएं भी तितर-बितर होकर भागने लगीं।
विज्ञापन
दस मिनट में स्टॉक एक्सचेंज चौराहे से परमट जाने वाली सड़क पर सन्नाटा पसर गया। बावजूद इसके कई क्रिकेट प्रेमी काउंटर की खिड़की पर खड़े रहे, इस इंतजार में कि कहीं टिकट दोबारा बिकने न लगे।
विज्ञापन
स्टेडियम में 750 और 1000 वाले टिकट बंटने का रविवार को आखिरी दिन था, इसलिए सुबह से ही मारामारी मची थी। बवाल की आशंका को देखते हुए सीओ कोतवाली, ग्वालटोली, कर्नलगंज की फोर्स तैनात की गई थी। सुबह जैसे ही चारों काउंटर खुले क्रिकेट प्रेमी खिड़कियों पर टूट पड़े।
दोपहर एक बजे अचानक काउंटर बंद कर दिया गया और कहा गया कि टिकट खत्म हो गए हैं। यह सुन लोग उग्र हो गए। बवाल शुरू होता देख पुलिस ने डंडे चलाने शुरू कर दिए। दस मिनट के भीतर ही खचाखच भरी रोड खाली हो गई।
पुलिस से डरकर भागे कुछ लोग सामने की दुकानों में घुस गए। सिपाहियों ने वहां पहुंचकर सभी पर डंडे चलाए। इस दौरान महिलाओं से भी अभद्रता की गई।
10 कमेंटेटर पहुंचेंगे 8 तक
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 अक्तूबर को होने वाले एक दिवसीय मैच के दौरान हिंदी, अंग्रेजी में कमेंट्री करने वाले दस कमेंटेटरों के नाम यूपीसीए आफिस में आ गए हैं। ये 8 से 9 अक्तूबर तक होटल लैंडमार्क पहुंचेंगे।
इनमें सुनील गावस्कर, संजय मंजरेकर, हर्षा भोगले, अनिल कुंबले, जेम्स रेगो, जेम्स श्रीयान, अजेस रामचंद्रन, लक्ष्मण शिवरामकृष्णनन, शान पोलाक व ग्रीम स्मिथ है। कपिल और सिद्धू का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।
डीएम ने बैठक के बाद देखी गैलरियां
टीमों के वेलकम और सुविधाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने रविवार को यूपीसीए अधिकारियों के साथ दो घंटे तक बैठक की। इसके बाद अधिकारियों ने ग्राउंड, डायरेक्टर पवेलियन, वीआईपी गैलरी, मीडिया सेंटर, पवेलियन बालकनी और पवेलियन का निरीक्षण किया।
डीएम ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि टिकटों की बिक्री सख्ती से हो और लाइन में लगने वालों को ही टिकट दिया जाए। इस कार्य में जिला प्रशासन पूरी तरह से मदद करेगा।
लाखों में बिके छह बॉक्स
रविवार को कुल 6 बॉक्स बुक हुए। इसमें से दो डायरेक्टर पवेलियन, दो पवेलियन बालकनी और दो वीआईपी गैलरी के हैं। इनकी कीमत डेढ़ से तीन लाख रुपये तक है। हर बॉक्स में 6 से 13 सीटें हैं। यूपीसीए के डायरेक्टर एसके अग्रवाल का कहना है कि अन्य बॉक्सों की बुकिंग की बात चल रही है।