फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Throwing biomedical waste in the open

खुले में बयोमेडिकल वेस्ट फेंक लगा रहे आग

Tue, 31 Aug 2021 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Throwing biomedical waste in the open
कानपुर देहात। जिले के अधिकांश टीकाकरण केंद्रों पर बायो मेडिकल वेस्ट का सही से निस्तारण नहीं किया जा रहा है। वैक्सीनेशन के बाद अधिकांश केंद्रों पर प्रयोग की गई सिरिंज व कॉटन को खुले में फेंकने के बाद आग लगा दी जा रही है। वहीं कुछ जगहों पर स्वास्थ्य कर्मी इसे खुले में फेंककर चले जा रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वहीं अस्पतालों से बयोमेडिकल वेस्ट एकत्र करने के लिए लगाई गईं गाड़ियां भी मौके पर नहीं पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से ज्यादा से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन किए जाने के निर्देश दे रहा है। इधर, टीकाकरण केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों की ओर लगातार लापरवाही की जा रही है। केंद्रों पर निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट का सही से निपटारा न करके उसे पास में ही फेंक कर जला दिया जा रहा है। सोमवार को संदलपुर ब्लॉक के लौवा गांव में टीकाकरण के लिए शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

यहां 150 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद डोज खत्म होने पर बायो मेडिकल वेस्ट पास में स्थित परिषदीय विद्यालय के पास सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद आश बहू ने उसमें आग लगा दी। इसी प्रकार हरपुरा गांव में 18 जुलाई को टीकाकरण शिविर लगाया गया था। वैक्सीनेशन के बाद यहां पर निकला मेडिकल वेस्ट परिषदीय विद्यालय के परिसर में ही फेंक दिया गया, जिसका आज तक निस्तरण नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर सोमवार को भी टीकाकरण किया गया। इस दौरान मौजूद लोग जमीन पर ही बैठे नजर आए। वैक्सीनेशन के बाद फिर से मेडिकल वेस्ट को परिसर में ही फेंक दिया गया। अब विद्यालय खुलने पर इससे बच्चों के संक्रमित होने का खतरा है। उधर रसूलाबाद में भी वैक्सीनेशन के बाद मेडिकल वेस्ट को अस्पताल परिसर में ही फेंका जा रहा है, जबकि परिसर में ही मेडिकल वेस्ट का स्टोर बना हुआ है। इससे मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा सता रहा है।

अस्पतालों से बायोमेडिकल वेस्ट लाने के लिए जिले में गाड़ियां लगाई गई है। इनके अस्पतालों में नहीं पहुंचने की जानकारी नहीं है। मेडिलक वेस्ट को फेंकना व जलाना गलत है। अधीक्षकों से इस बाबत बात की जाएगी। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed