{"_id":"720b942186f006adaa631a2f4d3b1609","slug":"threw-acid-on-bhojpuri-singer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट में भोजपुरी गायिका पर तेजाब फेंका, झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट में भोजपुरी गायिका पर तेजाब फेंका, झुलसी
अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 28 Jul 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट में जयपुरिया क्रासिंग के पास सोमवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने भोजपुरी गायिका नंदनी वर्मा पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब के छींटे पड़ने से नंदनी का हाथ और अंगुलियां झुलस गईं। उनके शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। कैंट एसओ एआर सिद्दकी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नंदनी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
नंदनी वर्मा ग्वालटोली निवासी कन्हैया लाल वर्मा की बेटी हैं। खुद को भोजपुरी गायिका बताने वाली नंदनी शाम को व्यक्तिगत काम से कैंट गईं थीं। वहां से शाम करीब सात बजे घंटाघर की तरफ रिक्शे से जा रही थीं। नंदनी के मुताबिक जयपुरिया क्रासिंग के निकट कैंटोनमेंट बोर्ड चुंगी के सामने बाइक सवार दो युवक उनके रिक्शे से बगल से निकले। पीछे बैठे युवक ने उनके ऊपर तेजाब फेंक दिया।
ज्यादा तेजाब उनके शरीर पर नहीं पड़ा लेकिन छींटे पड़ने से बायां हाथ और अंगुलियां झुलस गईं। नंदनी का कहना है कि वह तेजाब डालने वालों को नहीं जानती हैं। घटना के बाद वह पहले फीलखाना थाने गई। एसओ को बताया। एसओ नंदनी के साथ घटनास्थल गए। घटनास्थल कैंट थानाक्षेत्र का होने से नंदनी को कैंट थाने भेज दिया गया। कैंट एसओ ने नंदनी का इलाज कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया।