फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three youths painful death in road accident

काल बन गया खुशियों को यादगार बनाना...3 लड़कों की दर्दनाक मौत

Sun, 17 Feb 2019 09:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 17 Feb 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
three youths painful death in road accident
बाइक सवार तीन युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
भतीजी के जन्मदिन के कार्यक्रम में फोटोग्राफर को लेकर घर आ रहे तीन बाइक सवारों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मरने वालों में दो युवक मौसेरे भाई थे, जबकि तीसरा फोटोग्राफर था। इससे घर में चल रही जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना यूपी के जालौन जिले की है।
विज्ञापन

  
कस्बे के महेशपुरा रोड स्थित मोहल्ला गिरवर नगर निवासी पवन बरार (19) पुत्र परशुराम के बड़े भाई जितेंद्र की पांच वर्षीय बेटी रिमझिम का शनिवार को जन्मदिन था। घर में खुशियों का माहौल था, जन्मदिन के अवसर पर फोटोग्राफी कराने के लिए पवन अपने मौसेरे भाई संजय उर्फ अखिलेश (25) पुत्र मन्नूलाल निवासी अंबेडकर कॉलोनी कोंच के साथ बाइक से फोटोग्राफर को लेने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन

काल बना खुशियों को यादगार बनाना

देर शाम दोनों फोटोग्राफर समीर (17) पुत्र गफ्फार निवासी निवासी आजादनगर कोंच को बाइक से लेकर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक गिरवर नगर के पास पहुंची थी तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों उछल कर सड़क पर गिर पड़े। सुनसान इलाका होने की वजह से घटना के काफी देर तक तीनों घायल वहीं पड़े रहे।

लगभग दस बजे उधर से पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी निकली और उन्होंने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पवन और संजय को मृत घोषित कर दिया जबकि फोटोग्राफर समीर को गंभीर हालत होने के कारण प्राथमिक उपचार देकर झांसी मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया।

सूचना पर सीओ शीशराम सिंह, कोतवाल संजय कुमार गुप्ता, एसआई दामोदर सिंह, एसआई वीरेंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। मृतकों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं उपचार के दौरान समीर ने भी झांसी में दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतकों के घरों में मातम पसरा है। पुलिस अधीक्षक डॉ.अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed