फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three workers got scorched by hot water in a beer factory two in critical condition referred to Kanpur

Unnao: बीयर फैक्टरी में गर्म पानी से तीन श्रमिक झुलसे, पाइप खोलते समय हुआ हादसा, दो की हालत गंभीर…कानपुर रेफर

Sat, 09 Nov 2024 01:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Nov 2024 01:25 PM IST
सार

Unnao News: सदर कोतवाली क्षेत्र में एक बीयर फैक्टरी में गर्म पानी से तीन मजदूर झुलस गए। इनमें से दो को कानपुर रेफर किया गया है, जबकि एक को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि श्रमिकों के झुलसने का पता चला था, लेकिन कोई शिकायत लेकर नहीं आया है।

विज्ञापन
Three workers got scorched by hot water in a beer factory two in critical condition referred to Kanpur
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में अकरमपुर स्थित बीयर फैक्टरी में कटर पंप खोलते समय गर्म पानी की चपेट में आने से तीन श्रमिक झुलस गए। तीनों को अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने दो की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर किया गया। एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के अकरमपुर में द मोहन गोल्ड वाटर बीयर फैक्टरी संचालित है। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे बजे मगरवारा में रहने वाले अरविंद (35) पुत्र रामगोपाल, नंदू(40) पुत्र शिवप्रसाद और आदित्य (18) पुत्र विशाल काम कर रहे थे।
विज्ञापन

कटर पंप खोलते समय अचानक से उसमें खौलता पानी निकलने लगा। उसकी चपेट में आकर तीनों श्रमिक  झुलस गए। फैक्टरी के मैनेजर निर्भय सिंह अपने तीनों को जिला अस्पताल लाए। घटना की सूचना पर झुलसे नंदू के परिजन अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो कानपुर रेफर किया
उन्होंने मैनेजर से घायलों को रीजेंसी में भर्ती कराने की बात कही। मैनेजर के न नुकूर करने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। उसी दौरान अरविंद और नंदू की हालत बिगड़ते देख उन्हें कानपुर हैलेट रेफर कर दिया गया। आदित्य की हालत सामान्य देख छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed