फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three wagons of goods train derailed, a dozen trains affected

मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतरे, गोमती-राजाधानी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित

Sat, 13 Jun 2020 09:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 13 Jun 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Three wagons of goods train derailed, a dozen trains affected
पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रैक पर गिट्टी डालने वाली मालगाड़ी के तीन वैगन शनिवार शाम पौने पांच बजे पटरी से उतर गए। दिल्ली-हावड़ा रूट पर हुए इस हादसे से कानपुर से दिल्ली जाने-आने वालीं करीब एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


कोरोना संकट में इस वक्त बहुत कम ट्रेनें चल रही हैं, वरना दिक्कत बढ़ जाती। शिकोहाबाद से फिरोजाबाद की तरफ जा रही मालगाड़ी जब आउटर से स्टेशन की तरफ बेहद धीमी गति से शिफ्ट हो रही थी, तभी वैगन पटरी से उतर गए।
विज्ञापन


जानकारी होने पर ओएचई लाइन से सेक्शन पर सप्लाई काट दी गई। इससे ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। अफसरों के मौके पर पहुंचने के बाद राहत कार्य शुरू हुआ। कानपुर से भी एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। इ
विज्ञापन
विज्ञापन


स घटना से अप-डाउन की दर्जन भर ट्रेनें प्रभावित हुईं। इनमें कानपुर की तरफ आने वाली गोमती एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी, हावड़ा राजधानी, भुवनेश्वर राजधानी, पटना राजधानी, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस और कानपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस शामिल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed