फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three suspects picked up from Kanpur due to terrorist connection

यूपी: अलर्ट के बाद कानपुर से उठाए गए तीन संदिग्ध, बेखबर रही स्थानीय पुलिस

Sat, 05 Oct 2019 12:32 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Oct 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
Three suspects picked up from Kanpur due to terrorist connection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर के कल्याणपुर खुर्द में शुक्रवार रात किराए पर रह रहे तीन संदिग्ध युवकों को पुलिसकर्मी उठा ले गए। इसमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। वहीं इनका एक साथी फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने खुद को दिल्ली पुलिस में बताया। उठाए गए युवकों के नक्सली या आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की आशंका है। स्थानीय पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। घटना के बाद जांच व सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन


खुर्द निवासी बउवा बाजपेई ने बताया कि करीब 15 दिन पहले सिया राम व टिंकू नाम के दो युवकों ने उनके घर पर किराए पर कमरा लिया था। दोनों की उम्र 22-24 वर्ष की है। सात दिन पहले उनके परिचित दो नाबालिक लड़के (उम्र 10-12 वर्ष) रहने आए थे। उन्होंने बताया कि वह कोलकाता से रेडीमेड कपड़े लाकर यहां बेचते हैं। बउवा की पत्नी रंजना ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे आठ दस लोग उनके घर पर आए। इसमें कुछ पुलिस की वर्दी में थे।
विज्ञापन

इस दौरान सिया राम, टिंकू व दोनों नाबालिग लड़के छत पर थे। पुलिसकर्मी आते ही इनके कमरे का ताला तोड़ने लगे। वहीं कुछ पुलिसकर्मी छत पर जाकर टिंकू व दोनों नाबालिग को दबोच लिया जबकि सियाराम भाग निकला। पूछने पर पुलिसकर्मियों ने बताया कि युवक आतंकी हैं। उसके बाद तीनों को लेकर चले गए। सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने बताया कि इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

2000 रुपये में लिया था कमरा
जानकारी होने पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सुरक्षा व जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं। युवकों के कमरे से कुछ नकदी, करीब 200 मोबाइल के कवर व कपड़े मिले। मकान मालिक ने बताया कि दो हजार रुपये किराए पर कमरा दिया था। चारों के बीच काफी लड़ाई भी होती थी। मकान मालिक ने चारों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी दी थी, जिसे पुलिसकर्मी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed