{"_id":"57e003414f1c1ba269a82650","slug":"three-students-underwent-death-touching","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पर सवार था यमराज, तीन छात्रों को छूकर निकली मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पर सवार था यमराज, तीन छात्रों को छूकर निकली मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 19 Sep 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरया के दिबियापुर में अलग-अलग दो साइकिलों से स्कूल जा रहे तीन छात्रों को मौत जैसे छूकर गुजर गई। अचानक मोड़ पर बेकाबू हुए ट्रैक्टर को देखकर छात्र साइकिलों से कूद गए। इससे उनकी जान बच गई, लेकिन साइकिलें चकनाचूर हो गईं। घटना के काफी देर तक तीनों छात्र बदहवास रहे। बाद में ट्रैक्टर मालिक ने उनकी साइकिलें ठीक कराईं।
कैलाश बाग निवासी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा सात के छात्र दीपांशु उर्फ लकी दीक्षित पुत्र संदीप दीक्षित साइकिल से स्कूल जा रहा था। दूसरी साइकिल पर सेंट साईंनाथ इंटर कालेज में कक्षा 10 के ग्राम झपनी का पुर्वा निवासी आकाश पुत्र बटेश्वर दयाल अपने मित्र शिवा पुत्र सर्वेश कुमार के साथ था। शिवा और आकाश कैलाश बाग में कोचिंग पढ़कर स्कूल जा रहे थे।
तीनों छात्र अभी कैलाश बाग से नहर किनारे के रास्ते नहर पुल पर पहुंचने वाले ही थे। तभी नहर पुल से कैलाश बाग की ओर मुड़ते समय ट्रैक्टर बेकाबू हो गया। उसे देकर छात्रों के होश उड़ गए। छात्र अपनी साइकिलों से कूद गए। ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर उनकी साइकिलें चकनाचूर हो गई। एक छात्र का यहां तक कहना था कि उसे एक पल के लिए ट्रैक्टर पर यमराज सवार नजर आए।