फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three students died drowning in canal

रावण का पुतला बनाने को पयार लेने निकले थे पांच छात्र, घर लौटे तीन के शव

Fri, 07 Oct 2016 12:00 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
three students died drowning in canal
छात्रों के परिजनों से बात करती पुलिस - फोटो : राहुल शुक्ला
गोविंद नगर के नौरैय्या खेड़ा में पनकी-मर्दनपुर नहर में बृहस्पतिवार दोपहर को नहाने गए पांच छात्रों में तीन छात्र डूब गए। इसकी सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों और कुछ लोगों ने नहर में कूदकर छात्रों को बाहर निकाला। पुलिसकर्मी फौरन इन्हें नजदीक के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बर्रा-दो डबल कालोनी निवासी रिटायर्ड फौजी केपी सिंह का इकलौता बेटा दीपक (15) क्षेत्र के ही स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। वह मुहल्ले में रहने वाले दोस्त कृष्णकांत उर्फ छोटू (15), शिवम उर्फ हनी, अमन (14) और यशू उर्फ अभय गुप्ता (14) के साथ घर से निकला था। यशू ने पुलिस को बताया कि पांचों दोस्त घर से निकलकर एक जगह पर इकट्ठा हुए। वहीं पर तय हुआ कि अमन को दशहरा पर रावण का पुतला बनाना है। दीपक ने रावण का पुतला बनाने के लिए दादानगर नहर किनारे से पयार लेकर आने की योजना बनाई। इसके बाद पांचों दोस्त तीन साइकिलों पर पनकी-मर्दनपुर नहर पर पहुंचे। 
विज्ञापन



 

गर्मी और उमस के चलते पांचों लगे थे नहर में नहाने

three students died drowning in canal
नहर में डूबकर मरने वाले तीनों छात्रों की तस्वीर - फोटो : राहुल शुक्ला
गर्मी और उमस के चलते पांचों वहां नहर में नहाने लगे। यशू के मुताबिक वह और अमन तैरना नहीं जानते हैं। इसलिए नहर किनारे ही नहाकर बाहर आ गए। जबकि छोटू, दीपक और शिवम बीच नहर में पहुंच गए। काफी देर तक तीनों नजर नहीं आए तो तुरंत उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद पास से गुजर रहे दो पुलिसवालों व एक युवक की मदद से तीनों को खौजकर बाहर निकाला गया। लेकिन अस्पताल ले जाने तक बहुत देर हो चुकी थी इसलिए किसी को बचाया नहीं जा सका। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और वहां कोहराम मच गया। परिजन अपने लाल के शव से लिपटकर बिलख पड़े। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed