फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three pilgrimage places to Rs 5775

तीन तीर्थस्थलों के दर्शन 5775 रुपये में करें

Wed, 10 Dec 2014 03:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 10 Dec 2014 03:38 AM IST
विज्ञापन
Three pilgrimage places to Rs 5775
जगन्नाथपुरी,  कोणार्क और लिंगराज मंदिर के दर्शन को आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड) ने विशेष ट्रेन चलाई है।
विज्ञापन

सात दिनों की यात्रा में जगन्नाथपुरी,  कोणार्क और लिंगराज मंदिर के दर्शन कराने वाली यह ट्रेन 4 जनवरी को चंडीगढ़ से चलेगी। यात्रा में प्रति व्यक्ति का किराया 5775 रुपये रखा गया है।
इस किराए में रहने, खाने, ठहरने और बस का किराया भी शामिल है। इसकी बुकिंग के लिए यात्री लखनऊ और कानपुर में आईआरसीटीसी कार्यालय में संपर्क कर सकते है।  
विज्ञापन

खास बात यह है  ट्रेन में लखनऊ, सुल्तानपुर और वाराणसी से यात्रियों को बैठने की सुविधा दी गई है।  यह ट्रेन 10 जनवरी को लखनऊ वापस आएगी।
धार्मिक स्पेशल यात्रा ट्रेन यात्रियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ ही आसपास के भी क्षेत्रों के भी दर्शन कराएगी। जगन्नाथपुरी, कोणार्क, लिंगराज मंदिर केदर्शन को जाने वाली ट्रेन लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी के रास्ते जगन्नाथपुरी जाकर इसी रास्ते से वापस आएगी। आईआरसीटीसी के एक्जीक्यूटिव मैनेजर सुधीर सिंह नेगी ने बताया कि ट्रेन में करीब 500 यात्रियों की जगह है। खास बात यह है कि इसमें यात्रियों को स्लीपर का सफर करना होगा। इसमें यात्रियों को मंदिर तक ले जाने के लिए साधारण बसों की व्यवस्था की गई है। जबकि प्रतिदिन शुद्ध शाकाहारी भोजन और नाश्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुकिंग के लिए संपर्क करें
- कानपुर में सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय में - 9794863609, 9794863636, 9497863641 व 9794844569
-आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय, पर्यटन भवन लखनऊ में- 0522-2305522, 4042362। मोबाइल-9794863616, 9794863619, 9794863631, 9794863632
- बुकिंग आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों या वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी करवा सकते है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed