{"_id":"5b2d1ebc4f1c1bfa6e8b94ee","slug":"three-people-gangrape-with-teenager-in-banda-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर किशोरी से किया गैंगरेप, होश आने पर घर पहुंची पीड़िता, सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर किशोरी से किया गैंगरेप, होश आने पर घर पहुंची पीड़िता, सुनाई आपबीती
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 22 Jun 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बांदा जिले में खेत में फसल की रखवाली करने गई थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी के साथ गुरुवार को तीन लोगों ने गैंगरेप किया और भाग गए। तीनों आरोपी किशोरी के पड़ोसी के घर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। किशोरी के पिता ने तीनों लोगों के खिलाफ तहरीर दी, पर पुलिस ने एक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को घर के लोग नाबालिग बेटी को मूंग के खेत पर छोड़कर उसकी बड़ी बहन की शादी का सामान खरीदने बाजार गए थे। किशोरी की बड़ी बहन की शादी 25 जून को है। इसी दौरान तीन लोग खेत में आ धमके। इनमें एक युवक गांव में पड़ोसी का दामाद बताया गया है। वह पड़ोसी के घर में हो रही शादी में शामिल होने गिरवां थाना क्षेत्र के बछेही गांव से आया था। तीनों ने किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप किया और बेहोश होने पर छोड़कर भाग गए।
किशोरी को जब होश आया तो वह घर पहुंची और शाम को अतर्रा से घर लौटे परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। किशोरी के पिता ने तीनों लोगों के खिलाफ तहरीर दी, पर पुलिस ने अपने मुताबिक तहरीर लिखाकर बछेही निवासी फूलचंद्र पुत्र राजकुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एसओ दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।