फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three people died due to heat stroke

चित्रकूट में गर्मी का कहर, 48 घंटे में लू से तीन की मौत, बुखार पेटदर्द के मरीज पहुंचे अस्पताल

Sun, 16 Jun 2019 10:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 16 Jun 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
three people died due to heat stroke
गर्मी के साथ अब बेचैन करने वाली उमस - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के दो स्थानों पर लू लगने से महिला समेत दो की मौत हो गई। जिला अस्पताल में छह से अधिक लोग बुखार व पेटदर्द से बीमार होने पर मरीजों को भर्ती कराया गया। अस्पतालों में मरीजों की सुबह से लाइन लग जाती है।
विज्ञापन


रविवार को जिला अस्पताल में सोनेपुर की बिट्टन देवी पत्नी पप्पू, भौंरी की संवारियां पत्नी जागेश्वर, चंद्रगहना का कुलदीप पुत्र गोरेलाल, मऊ के रामसूरत के सात माह का पुत्र बादल, शंकर बाजार का पियूष पुत्र राजकिशोर, मिशन रोड का शंकर पुत्र संजय, कच्ची छावनी की बबली पत्नी दिनेश, भरतपुरी का दिनेश पुत्र मुन्नालाल, लोढ़वारा की सुंता देवी पत्नी फूलचंद्र को भर्ती कराया गया हैै।
विज्ञापन


 

रगौली गांव की 70 वर्षीय महिला ललिता देवी पत्नी जगदीश बीते दिन पत्तल उठाने को जा रही थी। नांदी गांव के समीप अचानक लू की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहाड़ी थाने की पुलिस ने मृतका के पुत्र दुर्गा को बुलाकर शिनाख्त कराया। पुलिस ने रविवार को शव का पंचनामा कर मर्चरी भेजा है। पुत्र ने बताया वह मां के साथ पत्तल उठाने का काम करता था।

उसे पत्तल उठाने कपना जाना था लेकिन रास्ता भटकने पर वह नांदी की ओर पहुंच गई। रास्ते में उसे लू लगी तो मौत हो गई। रविवार की सुबह पुलिस से उसे जानकारी मिली है। इसके अलावा बरगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक 65 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव मिला है।

जीआरपी प्रभारी मानिकपुर सुनील कुमार का कहना कि लू लगने से पुरुष की मौत हुई है। गौरतलब है कि शनिवार को कोतवाली पुलिस ने अधेड़ महिला को लक्ष्मणपुरी मोहल्ले में मृत अवस्था में पाया था। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। उसकी मौत भी लू लगने से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed