{"_id":"622df93100c3816f2b2d32b8","slug":"three-people-arrested-for-selling-fake-led-tv-of-branded-companies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ब्रांडेड कंपनियों के नकली एलईडी टीवी बेचने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, चौंकाने वाली बात सामने आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ब्रांडेड कंपनियों के नकली एलईडी टीवी बेचने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, चौंकाने वाली बात सामने आई
Mon, 14 Mar 2022 01:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:31 PM IST
सार
नकली एलईडी टीवी को पकड़ से बचाने के लिए शातिर उसमें पेनड्राइव की मदद से कंपनियों के नकली सॉफ्टवेयर भी डाउनलोड कर देते थे। ऐसे में जब टीवी को चालू किया जाता था तो उसमें सबसे पहले असली की तरह ही ब्रांड का नाम लिख कर आता है।
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीसीपी वेस्ट की स्वॉट टीम ने रविवार को रहमानी मार्केट में दुकान की चेकिंग के दौरान 20 नकली एलईडी टीवी समेत तीन शातिरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी, कॉपी राइट एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
शातिरों ने लोकल एलईडी टीवी की सप्लाई दिल्ली, गाजियाबाद की बाजार से किए जाने का बात कबूली है। डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति ने गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि बजरिया थाना क्षेत्र के रहमानी मार्केट में ब्रांडेड (सैमसंग, सोनी आदि) के नाम पर नकली एलईडी टीवी बेचे जाने सूचना मिल रही थी।
खुलासे के लिए स्वॉट टीम प्रभारी एसआई राम मोहन को लगाया था। रविवार को उन्होंने अपनी टीम के साथ कोतवाली सिविल लाइन गुलाब बाबू का हाता निवासी मो. अनस रफी की दुकान पर छापा मारा। अनस व उसके पिता मो. रफी को गिरफ्तार कर गोदाम से 20 नकली एलईडी टीवी बरामद कीं।

उनकी निशानदेही पर सागर मार्केट से साकेत नगर निवासी प्रतीक कुमार को भी गिरफ्तार किया, जो उन्हें शहर में नकली माल की सप्लाई करता था। शातिरों ने बताया कि नकली माल की सप्लाई उन्हें दिल्ली, गाजियाबाद की बाजार से होती है। लोकल एलईडी टीवी पर किसी बड़े ब्रांड का स्टीकर चिपका कर डी-माल को बाजार में बिकने वाली असली एलईडी टीवी से 10 से 15 हजार रुपये सस्ते में बेच दी जाती थी।
डाउनलोड करते थे नकली सॉफ्टवेयर
नकली एलईडी टीवी को पकड़ से बचाने के लिए शातिर उसमें पेनड्राइव की मदद से कंपनियों के नकली सॉफ्टवेयर भी डाउनलोड कर देते थे। ऐसे में जब टीवी को चालू किया जाता था तो उसमें सबसे पहले असली की तरह ही ब्रांड का नाम लिख कर आता है। पुलिस ने शातिरों के पास से एक लैपटॉप, दो पेनड्राइव, एक मोबाइल, 107 कूटरचित बारकोड स्लिप, विभिन्न टीवी ब्रांडेड टीवी के स्टीकर बरामद किए।