फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three pairs of special trains on Diwali

दिवाली पर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें: गुजरात, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश, पंजाब में काम करने वालों को मिलेगी राहत

Sun, 24 Oct 2021 12:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three pairs of special trains on Diwali
Special Train - फोटो : File Photo
दिवाली पर सीटों की मारामारी को लेकर यात्रियों की आसानी के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया गया है। ये ट्रेनें मुंबई, भागलपुर, मुंबई वाराणसी और कोटा दानापुर के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन होकर चलेंगी। कई अन्य ट्रेनें भी जल्द शुरू हो जाएंगी। 
विज्ञापन


ये हैं ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 09817 कोटा से दो, पांच और 11 नवंबर की दोपहर 1:40 बजे चलकर रात 2:20 बजे सेंट्रल आएगी। यहां से लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी होते हुए दोपहर 3:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दानापुर से शाम 5:40 बजे चलकर सुबह सात बजे कानपुर और शाम 7:30 बजे कोटा पहुंचेगी।
विज्ञापन


- ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल से 27 अक्टूबर, तीन, दस व 17 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन गुरुवार रात 11 बजे चलकर शुक्रवार की रात 2:45 बजे सेंट्रल स्टेशन और दोपहर दो बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन वाराणसी से शुक्रवार की शाम 7:30 बजे चलकर शनिवार रात 1:50 बजे कानपुर सेंट्रल और रविवार की सुबह 7:20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल से 30 अक्टूबर, छह, 13 और 20 नवंबर को प्रत्येक शनिवार की सुबह 11:05 बजे चलकर रविवार की दोपहर 1:05 बजे सेंट्रल आएगी और सोमवार की सुबह दस बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन भागलपुर से मंगलवार की सुबह पांच बजे चलकर बुधवार की रात 3:30 बजे सेंट्रल स्टेशन और गुरुवार की सुबह 7:20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed