{"_id":"617d2c866b826e0d26513891","slug":"three-more-cases-of-zika-virus-found-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में जीका का खतरा: तीन और एयरफोर्स कर्मी संक्रमित, अब तक कुल चार मामले सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में जीका का खतरा: तीन और एयरफोर्स कर्मी संक्रमित, अब तक कुल चार मामले सामने आए
Sat, 30 Oct 2021 05:04 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 30 Oct 2021 05:04 PM IST
सार
कानपुर में शनिवार को तीन नए जीका वायरस संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। अब संक्रमितों की संख्या चार हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कानपुर में एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र के तीन और कर्मचारी जीका से संक्रमित मिले हैं। इन एयरफोर्स कर्मियों के सैंपल जांच के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ भेजे गए थे। केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब ने तीन सैंपल में जीका की पुष्टि की है।
विज्ञापन
ये तीनों मरीज चकेरी के आदर्शनगर और श्यामनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इससे पहले मिला मरीज चकेरी के पोखरपुर का रहने वाला है। इस तरह शहर में जीका संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। जीका संक्रमित मिले 30 और 31 वर्षीय दो एयरफोर्स कर्मी आदर्शनगर इलाके में रहते हैं।
विज्ञापन
तीसरे 41 वर्षीय कर्मचारी का घर श्याम नगर में है। इस तरह चकेरी क्षेत्र के तीन मोहल्लों मे जीका का संक्र मण पहुंच गया। शनिवार को तीनों संक्रमितों की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम विशाख जी., सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह अधिकारियों की टीम के साथ एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे
विज्ञापन
Trending Videos
डीएम ने बैठक कर एयरफोर्स स्टेशन के अंदर और आसपास के क्षेत्रों में एडीज मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एयरफोर्स हॉस्पिटल और हैलट में संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था की गई है।
एयरफोर्स सब स्टेशन क्षेत्र, आदर्शनगर और श्यामनगर में सभी गर्भवती महिलाओं की सूची बनाकर सैंपल लेने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एयरफोर्स कर्मियों के पेशाब और खून का सैंपल लिया गया। संक्रमितों के परिजनों और मिलने-जुलने वालों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।
एयरफोर्स सब स्टेशन क्षेत्र, आदर्शनगर और श्यामनगर में सभी गर्भवती महिलाओं की सूची बनाकर सैंपल लेने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एयरफोर्स कर्मियों के पेशाब और खून का सैंपल लिया गया। संक्रमितों के परिजनों और मिलने-जुलने वालों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।