{"_id":"5d19f0258ebc3e3c8304c196","slug":"three-kanpuria-in-guinness-book-of-world-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में तीन कानपुर के, 2000 लोगों ने बनाया 925 मीटर लंबा राष्ट्रध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में तीन कानपुर के, 2000 लोगों ने बनाया 925 मीटर लंबा राष्ट्रध्वज
Mon, 01 Jul 2019 05:16 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 01 Jul 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में तीन कानपुर के
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों को श्रद्धांजलि देने और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए 30 जून रविवार को दिल्ली में मिशन ऑफ यूनिटी कार्यक्रम हुआ। लाल किला दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम में देश और विदेश से चित्रकार आए जिसमें कानपुर के भी तीन चित्रकार शामिल रहे।
विज्ञापन
करीब दो हजार कलाकारों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इन सभी कलाकारों ने मिलकर देश का झंडा बनाया और शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया।
विज्ञापन
इसमें कानपुर के पनकी गंगाराम निवासी मोहित सिंह, कल्याणपुर निवासी अर्चना व नौबस्ता निवासी अनामिका दीक्षित का नाम भी शामिल है। सभी कलाकारों ने एक साथ दो घंटे में 925 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज तैयार किया। इस मौके पर प्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी सुतार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन