{"_id":"5fd7a6d41b203d363c230073","slug":"three-interstate-gang-members-including-stolen-vehicles-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चोरी के वाहनों समेत अंतर्राज्यीय गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, कबूली ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चोरी के वाहनों समेत अंतर्राज्यीय गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, कबूली ये बड़ी बात
Mon, 14 Dec 2020 11:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में पनकी पुलिस ने सोमवार को अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को चोरी के सात वाहनों समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को फोर्स के साथ अर्मापुर नहरिया पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।
तभी पनकी की ओर से दो बाइकों पर सवार तीन संदिग्ध आते नजर आए। उन्हें रुकने का इशारा किया तो वाहन मोड़ कर भागने लगे। इस पर फोर्स ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया। बाइकों के कागज मांगे गए तो नहीं दिखा सके। शक होने पर बाइकों के चेसिस नंबर और बाइकों की नंबर प्लेट पर लिखे नंबरों को मिलान किया तो अलग-अलग मिले।
इस पर तीनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने खुद को अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का सदस्य बताया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम जालौनी उरई निवासी उपेंद्र कौशिक, पनकी एफ-ब्लॉक निवासी शिवांशु कश्यप उर्फ बउवा व उरई ऐटा निवासी सीताशरण मिश्रा बताया।
विज्ञापन
उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइकें व एक स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में शातिरों ने बताया कि बेरोजगार होने की वजह से शहर के भीड़ भाड़ वाले स्थानों से वाहनों की चोरी का काम शुरू कर दिया। वाहनों की नंबर प्लेट बदल कर उन्हें दूसरों जिलों में बेच देते हैं। इसके लिए वो जिलों के वाहन चोर गैंगों के संपर्क में रहते थे। सोमवार को पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।