फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three hours in advance get into exam centre in JEE Main and NEET

जेईई मेंस और नीट में तीन घंटे पहले से प्रवेश, कोरोना के चलते बदलाव, बगैर मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश

Mon, 31 Aug 2020 09:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 31 Aug 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
Three hours in advance get into exam centre in JEE Main and NEET
जेईई मेन 2020 - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में होने जा रही जेईई मेंस और नीट की परीक्षा को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। ऐसा पहली बार होगा कि केंद्रों पर परीक्षा से तीन घंटे पहले से ही प्रवेश दिया जाएगा। बीते वर्षों में परीक्षा से 45 मिनट पहले प्रवेश दिया जाता था।
विज्ञापन


छोटे-छोटे स्लॉट बनाकर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। जेईई मेंस की परीक्षा एक से छह सितंबर और नीट की परीक्षा 13 सितंबर को होगी। जेईई मेंस सुबह 9:30 बजे से और नीट दोपहर दो बजे से शुरू होगी। दोनों ही परीक्षाओं में तीन घंटे पहले से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


जेईई मेंस में सुबह 6.30 से प्रवेश देना शुरू कर दिया जाएगा। जेईई मेंस के सिटी कोऑर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने बताया कि मास्क पहनने की अनिवार्यता रहेगी। बिना मास्क के छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अगर कोई छात्र बीमार होगा तो उसे अलग कमरे में बैठा कर ही परीक्षा दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ केंद्रों पर होगी जेईई मेंस
जेईई मेंस में पिछली बार सात केंद्रों पर हुई थी, जबकि इस बार नौ केंद्रों में परीक्षा होगी। जेईई मेंस में करीब 35 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed