फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three died of pneumonia due to fever, respiratory system fails

कानपुर: निमोनिया से तीन की मौत फीवर से सांस तंत्र फेल, डेंगू के लक्षणों वाले मरीजों की भरमार

Sat, 12 Oct 2019 06:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 12 Oct 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Three died of pneumonia due to fever, respiratory system fails
हैलट अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में निमोनिया से शनिवार को एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सांस फूलने के लक्षणों वाले कई मरीजों को गंभीर हालत में हैलट के इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। वायरल फीवर से मरीजों का सांस तंत्र फेल हो रहा है।
विज्ञापन


सांस की दिक्कत से शरीर में ऑक्सीजन लेवल घट जा रहा है। वायरल संक्रमण के बाद डायरिया के चपेट में आए मरीजों के गुर्दों में समस्या आ रही है। जिससे डायलिसिस करानी पड़ रही। चकेरी निवासी विष्णु के एक साल के बेटे गुड्डू की निमोनिया से मौत हो गई।
विज्ञापन


गुड्डू को तीन दिन पहले बुखार आने के बाद सीने में जकड़न हो गई। उसे बालरोग अस्पताल की ओपीडी में दिखाया गया था। आवास विकास के विनोद (55) की भी निमोनिया से जान चली गई। उन्हें कई दिनों से वायरल फीवर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह नवाबगंज की आरती देवी (65) की भी निमोनिया से मौत हो गई। उनका सांस तंत्र भी फेल हो गया था। हैलट के मेडिसिन के प्रोफेसर जेएस कुशवाहा ने बताया कि  वायरल फीवर के बाद रोगियों की सांस में दिक्कत आ रही है। साथ ही टायफायड के रोगी भी आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed