फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three dead in road accident

ट्रक ने यूपी-100 वाहन को रौंदा, तीन की मौत

Sun, 01 Sep 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three dead in road accident
घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त यूपी 100 वाहन व पास में ही मौजूद ट्रैक्टर - फोटो : CHITRAKUTT
रिाजापुर क्षेत्र के कमासिन-बांदा मार्ग शनिवार की रात बेकाबू ट्रक ने यूपी 100 के सिपाही, होमगार्ड और एक ग्रामीण को कुचल दिया। सिपाही की मौके पर जबकि होमगार्ड और एक ग्रामीण की प्रयागराज ले जाते समय रास्ते मौत हो गई। हादसे में दीवान और एक ग्रामीण घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा यूपी 100 की गाड़ी का पंक्चर टायर को बदलने के दौरान हुआ। मरने वाला ग्रामीण ट्रैक्टर सवार था, जिसको रोककर पुलिसकर्मी उनकी मदद से टायर बदल रहे थे। डीएम और एसपी समेत अन्य अफसरों ने सिपाही को गार्ड आफ आनर दिया। सिपाही हमीरपुर के कुरारा और होमगार्ड चित्रकूट जिले के निवासी थे।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के बरद्वारा गांव से रात 12 बजे गश्त कर लौट रहे यूपी 100 वाहन का महुआ गांव के पास टायर पंक्चर हो गया। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी से उतरकर टायर चेंज करना शुरू किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसी बीच एक ट्रैक्टर उधर से गुजरा तो पुलिसकर्मियों ने रोककर टायर बदलने के काम आने वाला कुछ सामान मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर सवार राजापुर क्षेत्र के चांदी बागर गांव निवासी अशोक पटेल (28) पुत्र रामसजीवन और रामसलोने पटेल पुत्र अमर सिंह भी सिपाहियों की मदद करने लगे।
इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने अशोक पटेल, हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र निवासी सिपाही हिरेश कुमार पाल (24) पुत्र हेमंत पाल और चित्रकूट के सालिगपुर निवासी होमगार्ड ज्ञान सिंह (34) पुत्र रोशन सिंह को कुचल दिया। हादसे में हमीरपुर के पडोहरी मौदहा निवासी यूपी 100 में दीवान शफीक अहमद पुत्र मंजूर अहमद व रामसलोने पटेल भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
हादसे के बाद ट्रक समेत चालक मौके से भाग निकला। आधे घंटे तक सभी घायल मौके पर ही तड़पते रहे। मौके से गुजरे एक वाहन चालक ने पुलिस सूचना दी। थोड़ी देर में एसओ राजापुर गुलाब त्रिपाठी फोर्स संग पहुंचे।
सूचना पर रात में ही मौके पर एसपी मनोज झा, एएसपी बलवंत चौधरी, सीओ विजेंद्र द्विवेदी, सीओ सिटी रजनीश यादव भी पहुंचे। सभी को राजापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
यहां डाक्टरों ने सिपाही हिरेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य को मेडिकल कालेज प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में होमगार्ड ज्ञान सिंह व किसान अशोक पटेल की मौत हो गई।

जानकारी पर रविवार की सुबह परिजन और पुलिसकर्मी पहुंचे। हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक व्याप्त हो गया है। अफसरों ने सिपाही के शव को कंधा देकर उनके गांव भिजवाया।

चित्रकूट-फोटो- 12- पुलिस लाइन परिसर में मृत सिपाही हिरेश पाल को गार्ड आफ आनर देते डीएम शेषमणि पांडे?

चित्रकूट-फोटो- 12- पुलिस लाइन परिसर में मृत सिपाही हिरेश पाल को गार्ड आफ आनर देते डीएम शेषमणि पांडे?- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed