Kanpur News: दिव्यांगों को पढ़ाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरु, 119 स्पेशल एजूकेटर्स होंगे प्रशिक्षित
समवेशी शिक्षा के अंतर्गत क्रॉस डिसएबिलिटी, होम बेस्ड एजुकेशन तथा सूचना संचार तकनीकी में स्पेशल एजुकेटर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कानपुर मंडल राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में क्रास डिसएबिलिटी, होम बेस्ड एजूकेशन और सूचना संचार तकनीक में निपुण करने के लिए मंगलवार से फजलगंज के एक निजी गेस्ट हाउस में स्पेशल एजूकेटर्स के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरु हुआ। मुख्य अतिथि और संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज द्विवेदी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि ऊर्जा का संचार करते हुए दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का आयोजन मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) राजेश कुमार वर्मा की ओर से किया गया।
बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में मंडल के छह जिलों से 119 स्पेशल एजूकेटर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में दिव्यांग बच्चों को सामान्य के साथ कैसे पढ़ाना और जोड़ना है, सिखाया जाएगा। इस मौके पर दीपक अवस्थी, राजेंद्र कुशवाहा, डिंपल रानी, वसुंधरा वर्धन और अर्चना सागर आदि मौजूद रहीं।
बता दें कार्यक्रम के दौरान दो दिनों में वाक-श्रवण दिव्यांगता का परिचय, लक्षण, संप्रेषण में साथ लैंग्वेज, दृष्टि दिव्यांगता आदि से संबंधित, टी एल एम, पाठ्यचर्या तथा दिव्यांग बच्चों के शिक्षण में सूचना व संचार तकनीकी का प्रयोग आदि पर प्रशिक्षिण दिया जाएगा।