फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three children died in Hardoi Due to electric current

दर्दनाकः दोस्त को छटपटाता देख छुड़ाने के लिए पहुंचे दोनों, सपोर्ट वायर ने छीन ली तीनों की जिंदगी

Sun, 02 Sep 2018 11:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Sep 2018 11:52 PM IST
सार

- लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलियापुर की घटना
- एक दूसरे को बचाने के चक्कर में चली गई तीनों दोस्तों की जान

विज्ञापन
Three children died in Hardoi Due to electric current
मृतक बच्चों की फाइल फोटो, घटनास्थल पर मौजूद सीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हरदोई जिले में लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलियापुर में एक खेत में लगे विद्युत पोल के सपोर्ट वायर में करंट उतरने से इसकी चपेट में आकर तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे आपस में दोस्त थे और गांव में पास-पास ही इनके मकान थे। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ हरपालपुर घटनास्थल पर पहुंच गए और जानकारी ली। 
विज्ञापन


लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलियापुर में राकेश के घर के सामने रामवीर का खेत है। इस खेत में बिजली का पोल लगा है। पोल के साथ ही सपोर्ट वायर लगा है, जो कि खेत में नीचे जमीन तक आया है। रविवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे राकेश का पुत्र मानू (12) गांव के ही राजू के पुत्र नितिन (11) और साधू के पुत्र अमित (12) के साथ अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक मानू घर के सामने खेत में लगे पोल के पास पहुंच गया।
विज्ञापन

 

तीनों बच्चे आपस में ही सपोर्ट वायर से चिपक गए

Three children died in Hardoi Due to electric current
मृतक बच्चों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान उसने पोल के सपोर्ट वायर को पकड़ लिया। सपोर्ट वायर में करंट दौड़ रहा था। मानू करंट की चपेट में आ गया और छटपटाने लगा। यह देखकर नितिन और अमित भी उसे छुड़ाने के लिए पहुंच गए तो वह दोनों भी करंट की चपेट में आ गए। तीनों बच्चे आपस में ही सपोर्ट वायर से चिपक गए।


इसी दौरान गांव के सुआराम उधर से निकले तो उन्होंने तीनों बच्चों को सपोर्ट वायर से चिपके देखा। इस पर सुआराम ने बच्चों के लात मारी तो सुआराम को भी करंट लग गया। इस पर वह सामने स्थित राकेश के घर गए और शोर मचाना शुरु कर दिया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बांस से सपोर्ट वायर को तोड़ दिया तो उसमें करंट आना बंद हो गया और तीनों बच्चे छिटककर गिर पड़े।
 

घटना से गांव में कोहराम मच गया

Three children died in Hardoi Due to electric current
मृतक बच्चों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आनन-फानन ही ग्रामीण तीनों बच्चों को लेकर सवायजपुर में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन उसने तीनों बच्चों को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई, तो परिजन तीनों शव घर ले गए। घटना से गांव में कोहराम मच गया। जानकारी पर सीओ हरपालपुर नागेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूरी जानकारी ली।

पीड़ित परिवारों को मिलेगी पांच-पांच लाख रुपये की सहायता 
घटना को लेकर विद्युत वितरण खंड एक के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने कहा कि दुर्घटना दुखद है। विभागीय नियमों के मुताबिक तीनों मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना देर से पता चली। जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी व अन्य अभियंताओं को मौके पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed