{"_id":"62192b3f7c3dc5672159acfc","slug":"three-brothres-deid-in-accident-kanpur-news-knp6826063137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, दो की नहीं हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, दो की नहीं हुई पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (उन्नाव)। पुरवा-उन्नाव मार्ग पर तौरा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों को कुचल दिया। तीनों रिश्तेदार के यहां से मुंडन समारोह से लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस युवकों की जान लेने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव के पास एक बाइक से तीन चचेरे भाई जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार वाहन उधर से गुजरा और बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए। चालक वाहन से तीनों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे की सूचना पर पुरवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों की तलाशी में एक युवक के पास कुछ कागजात मिले।
इससे उसकी पहचान अजगैन थाना क्षेत्र के मुंडेरा डहरौली निवासी श्याम लाल के बेटे नीरज (30) के रूप में हुई। नीरज के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। देर रात अन्य दो मृतकों की पहचान प्रेमचंद्र और विकास निवासी डहरौली के रूप में हुई है। परिजनों की तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसे के वक्त बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। तीनों के सिर पर चोट आई है।