{"_id":"5b7eff2342c79246452df0b3","slug":"three-boys-looted-womans-ornament-worth-eight-lakhs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"3 लड़कों ने धक्कामुक्की जैसा माहौल बनाया, महिला बचकर निकली पर घर पहुंची तो बैग देख होश उड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 लड़कों ने धक्कामुक्की जैसा माहौल बनाया, महिला बचकर निकली पर घर पहुंची तो बैग देख होश उड़ गए
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चित्रकूट जिले में बिजली विभाग की एक रिटायर्ड महिला कर्मचारी को चकमा देकर तीन युवक दिनदहाड़े आठ लाख रुपये के जेवर ले भागे। महिला ने रक्षाबंधन पर बहू के इस्तेमाल के लिए लॉकर से जेवर निकाले थे लेकिन बैंक की सीढ़ियों पर ही वारदात हो जाने से जेवर घर तक नहीं पहुंच सके।
वारदात की चपेट में आई सदर कोतवाली के शंकर बाजार निवासी विमला देवी। अवध प्रकाश पांडेय की पत्नी विमला ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे वह इलाहाबाद रोड स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में मौजूद अपने लॉकर से सोने का एक हार, सोने के चार कंगन तथा अन्य कीमती गहनों के साथ 15 हजार रुपये भी बैग में रखकर बैंक के बाहर निकली थीं।

भीड़ के बीच धक्कामुक्की जैसा माहौल बनाया
डेमो पिक
बैंक की सीढ़ी पर तीन युवकों ने करीब आकर भीड़ के बीच धक्कामुक्की जैसा माहौल बनाया। बच-बचाकर वह उनके बीच से निकलीं। घर पहुंचकर बैग देखा तो जेवर गायब थे। जेवरों की कीमत आठ लाख बताते हुए सदर कोतवाली को सूचना दी।
सदर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे से भीतर की ही जानकारी मिली। बाहर के दुकानदारों के कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है। कोतवाल का कहना है कि महिला के बैग से गहने की एक डिबिया गायब मिली। कैश व अन्य गहने बैक में सुरक्षित मिले। गायब डिबिया के गहने की कीमत पता की जा रही है। साथ ही टप्पेबाजों की तलाश भी की जा रही है।