फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three Bangladeshi robbers shot sub inspector of police in Delhi arrested in kanpur

दिल्ली में दरोगा को गोली मारकर भागे तीन बांग्लादेशी डकैत दबोचे गए, सेंट्रल स्टेशन पर मचा हड़कंप

Sun, 29 Jul 2018 08:16 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 29 Jul 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
Three Bangladeshi robbers shot sub inspector of police in Delhi arrested in kanpur
तीन बांग्लादेशी डकैत दबोचे गए - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में दरोगा को गोली मारकर भागे बांग्लादेशी तीन डकैतों को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दिल्ली पुलिस ने कानपुर पुलिस की मदद से दबोच लिया। स्टेशन पर भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर तीन डकैत भाग निकले। लोकेशन के आधार पर फरार डकैतों की तलाश में पुलिस की एक टीम फतेहपुर गई है। शहर और दिल्ली पुलिस पकड़े गए डकैतों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में कारोबारी पुष्कर जैन के घर में डकैतों ने धावा बोल दिया था। डकैत पुष्कर के घर में लूटपाट कर रहे थे। उसी दौरान एक पड़ोसी ने दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दे दी थी। प्रीत विहार थाने के दरोगा लोकेश कुमार अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और पीसीआर वैन भी पहुंच गई। पुलिस और डकैतों में फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन


डकैतों की गोली दरोगा लोकेश के कंधे में लगी थी। इसके बाद डकैत रेलवे लाइन की तरफ से भाग निकले थे। दिल्ली पुलिस टीम डकैतों की तलाश में लगी थी। डकैतों के पश्चिम बंगाल की तरफ भागने की आशंका के चलते एक टीम पश्चिम बंगाल भी रवाना की गई। दिल्ली पूर्वी स्पेशल टीम और दिल्ली पुलिस की टीमें डकैतों की लोकेशन के आधार पर शनिवार सुबह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। यहां आरपीएफ प्रभारी राजीव वर्मा, जीआरपी प्रभारी राम मोहन राय से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकराम है गैंग लीडर

Three Bangladeshi robbers shot sub inspector of police in Delhi arrested in kanpur
तीन बांग्लादेशी डकैत के पास मिला आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जीआरपी, आरपीएफ और रेलबाजार थानाध्यक्ष मनोज रघुवंशी की टीम के साथ स्टेशन पर डेरा डाल दिया। दोपहर में प्लेटफार्म नंबर-पांच पर दिल्ली से आने वाली नंदन-कानन एक्सप्रेस पहुंची तो पुलिस ने उसे घेर लिया। 20 पुलिस कर्मियों ने पूरी ट्रेन को चेक किया लेकिन डकैत भाग निकले। पुलिस टीम ने पीछा करके सेंट्रल स्टेशन के घंटाघर की तरफ आरक्षण केंद्र के पास से तीन डकैतों को दबोच लिया। तीन डकैत भाग गए।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए डकैत बांग्लादेश के रहने वाले इकराम, लड्डू और सलीम हैं। इकराम गैंग लीडर है। पुलिस अफसरों के मुताबिक कारोबारी पुष्कर जैन के घर में पांच डकैत भीतर घुसे थे। एक डकैत घर के बाहर निगरानी कर रहा था। पुलिस के पहुंचने पर बाहर खड़े डकैत ने साथियों को इशारा कर पुलिस के आने की सूचना दे दी थी। इसके बाद डकैत पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागे थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए डकैतों से अभी शहर में ही दिल्ली और स्थानीय पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस लखनऊ और देश के अन्य स्थानों पर हुई डकैती की वारदात के बारे में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों से दरोगा को गोली मारने में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और एक चाकू बरामद होने की बात सामने आई है।

सेंट्रल स्टेशन पर मचा हड़कंप

Three Bangladeshi robbers shot sub inspector of police in Delhi arrested in kanpur
पुलिस हिरासत में बांग्लादेशी डकैत - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल स्टेशन पर मचा हड़कंप
सेंट्रल स्टेशन पर वर्दी और सादे कपड़ों में अत्याधुनिक शस्त्रों से लैस पुलिसकर्मियों को देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। आतंकियों की धरपकड़ का हल्ला मच गया। पुलिस कर्मियों ने प्लेटफार्म के साथ ही नंदन-कानन एक्सप्रेस की घेर लिया। ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों से पूछताछ के साथ उनके सामान की चेकिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस कर्मी प्लेटफार्म से घंटाघर की तरफ पैदल और गाड़ियों से निकल पड़े। 

गुडवर्क करने वाली टीम
दरोगा पंकज कुमार, एएसआई धर्मेंद्र कुमार, रामचरण, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, राजकुमार, कांस्टेबल तेज प्रताप सिंह, अनिल कुमार (दिल्ली पूर्वी की स्पेशल टीम), आरपीएफ थानाप्रभारी राजीव वर्मा, हेड कांस्टेबल राधेश्याम शुक्ला, नरेश कुमार, जीआरपी प्रभारी राम मोहन राय, कांस्टेबल राजेश सिंह, राकेश कुमार पांडेय, थानाप्रभारी रेलबाजर मनोज रघुवंशी टीम के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed