फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three ASPs and eight COs will be deployed in the security of CM, forces of many districts have also been deployed.

सीएम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे तीन एएसपी व आठ सीओ , कई जिलों की फोर्स भी लगाई

Fri, 31 Dec 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three ASPs and eight COs will be deployed in the security of CM, forces of many districts have also been deployed.
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को ब्रीफ करते एसपी केके चौधरी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती मुख्यालय में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ड्यूटी में तीन एएसपी, आठ सीओ समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। गैर जनपदों से काफी फोर्स बुलाया गया है। यातायात व्यवस्था के लिए 145 यातायात सिपाही व 18 सब इंस्पेक्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

माती स्थित कलेक्ट्रेट मैदान में सीएम के कार्यक्रम से एक दिन पहले सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तय की गई। एसपी केशव कुमार चौधरी ने सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीएम की सुरक्षा ड्यूटी में तीन एएसपी, आठ सीओ, 38 इंस्पेक्टर, 122 सब इंस्पेक्टर, 12 महिला सब इंस्पेक्टर, 638 कांस्टेबल, 62 महिला कांस्टेबल, 145 यातायात सिपाही, 18 यातायात सब इंस्पेक्टर व तीन यातायात इंस्पेक्टर के अलावा दो कंपनी पीएसी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा ड्यूटी के लिए फतेहपुर, कानपुर, जालौन, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज से फोर्स आ गया है। गुरुवार दोपहर तक पुलिस कर्मियों ने पहुंच कर ड्यूटी ज्वाइन की। इसके बाद पुलिस कर्मियों से ड्यूटी का रिहर्सल कराया गया।
वाहन पार्किंग की रहेगी ये व्यवस्था
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जिले के विभिन्न हिस्सों से भीड़ आएगी। इससे बड़ी संख्या में वाहनों का आना तय है। इससे वाहनों के पार्किंग की अलग से व्यवस्था की गई है। इसमें सिकंदरा, डेरापुर, मंगलपुर, अमराहट, मुंगीसापुर, रूरा सिठमरा, झींझक, शिवली व रसूलाबाद से आने वाले वाहन टोल प्लाजा के पहले से मुड़कर अमूल डेरी प्लांट के पास खाली स्थान में पहुंचेंगे।

वहीं रायपुर, रनियां, मैथा व गजनेर क्षेत्र के वाहनों के लिए भी अमूल डेरी के पास खाली मैदान में वाहन पार्क करने की व्यवस्था की गई है। भोगनीपुर, सट्टी, राजपुर, पुखरायां, देवीपुर की ओर से आने वाले वाहन माती तिराह में न्यायालय रोड के पास मैदान में पार्क किए जाएंगे। पार्किंग स्थल पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed