फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three arrested including SP leader in land grab

यूपी: जमीन पर कब्जा करने में सपा नेता समेत तीन गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 31 May 2022 10:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 31 May 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including SP leader in land grab
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी (बीच में सफेद कुर्ते में सुरेश पाल) - फोटो : अमर उजाला
गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने जमीन पर कब्जा करने के मामले में उन्नाव के सपा जिला महासचिव समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार की रात एक बजे क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश देकर सपा जिला महासचिव सुरेश पाल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को तीनों को जेल भेज दिया गया। दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


मालूम हो कि जमीन कब्जा करने के मामले में सुनवाई न होने से क्षुब्ध मोहल्ला आजाद नगर निवासी एक महिला ने सोमवार को लखनऊ में सीएम आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश की थी। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कुछ ही घंटे में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ला मोहल्ला आजाद नगर निवासी मूर्ति देवी पत्नी भागीरथी पासी की हरिहरपुर गांव में जमीन है।
विज्ञापन


मूर्ति देवी का आरोप है कि उनकी जमीन पर उन्नाव के सपा जिला महासचिव सुरेश पाल निवासी आनंद नगर व इनके साथी धीरज, बाबूलाल, जितेंद्र निषाद व पप्पू यादव ने जबरन कब्जा कर लिया है। पुलिस से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। निराश होकर मूर्ति देवी ने सोमवार को लखनऊ पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए सीएम आवास के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें बचाया। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने उनकी शिकायत सुनी और गंगाघाट पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, मूर्ति देवी का कहना है कि सोमवार को वह घर पहुंची तो आरोपियों ने उनके घर पर धावा बोलकर मारपीट की।

मूर्ति देवी की तहरीर पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात लगभग नौ बजे पांचों आरोपियों के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने, मारपीट व जान से मारने की धमकी सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। रात लगभग एक बजे दबिश देकर सुरेश पाल, बाबू लाल व धीरज को गिरफ्तार कर लिया।

गंगाघाट कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सुरेश पाल पर जमीन कब्जा करने सहित कई धाराओं में गंगाघाट कोतवाली के अलावा कानपुर के चकेरी थाने में भी लगभग आठ से दस मुकदमे दर्ज है।

सपा से विस चुनाव भी लड़ चुका है सुरेश पाल
सुरेश पाल बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दिवंगत रामशंकर पाल का सगा भतीजा है। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में उन्नाव जिले की बांगरमऊ सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed