{"_id":"5ebc17618ebc3e902828a403","slug":"three-arrested-in-death-of-farmer-due-to-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: ताश खेलने के विवाद में चार लोगाें ने किसान को बेरहमी से पीटा, तड़पकर हुई मौत, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: ताश खेलने के विवाद में चार लोगाें ने किसान को बेरहमी से पीटा, तड़पकर हुई मौत, तीन गिरफ्तार
Wed, 13 May 2020 09:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 13 May 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
उन्नाव के गंजमुरादाबाद में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरियापुर के मजरा एकडला में ताश खेलते समय हुए विवाद में पिटाई से किसान की मौत में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौथे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र एकडला गांव में 8 मई को ताश खेलते वक्त श्रीकृष्ण (52) का गांव के ही विपिन, मोनू पुत्र गयादीन, बबलू और रमेश से विवाद हो गया था। सभी ने लाठी-डंडों से पीटकर श्रीकृष्ण को मरणासन्न कर दिया था। 9 मई को उसकी मौत हो गई थी।
मृतक के पुत्र राहुल की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियाें के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए थे। मंगलवार शाम भागने की फिराक में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर वाहन के इंतजार में खड़े विपिन कुमार, मोनू और बबलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक अन्य आरोपी रमेश की पुलिस तलाश कर रही है।