{"_id":"5c795464bdec221239763099","slug":"threatens-to-kill-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के दानवः मांग पूरी न होने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के दानवः मांग पूरी न होने पर दी जान से मारने की धमकी
Fri, 01 Mar 2019 09:18 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 01 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी इटावा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के ससुरालीजनों के खिलाफ उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कानपुर नगर के आजाद कुटिया बर्रा निवासी करतार सिंह पुत्र जिलेदार सिंह का आरोप है कि उन्होंने अपनी पुत्री प्रतिभा की शादी मनजीत सिंह पुत्र कन्हैया लाल निवासी मौजी थाना राजाराम पुर एटा हाल पता पुलिस लाइन इटावा के साथ की थी।
विज्ञापन
शादी के बाद प्रतिभा के परिजन अतिरिक्त दहेज के रूप में इनोवा कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। करतार का आरोप है कि ससुरालीजनों ने झूठ बोलकर लड़के की नौकरी करने की बात बताई थी । जब उन्होंने बेटी के ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया तो उन लोगों ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। ससुरालीजनों ने मारपीट कर प्रतिभा को घर से निकाल दिया। करतार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मनमोहन सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन