{"_id":"62494084d6720006554f54b3","slug":"threatening-to-kill-businessman-for-not-paying-extortion-of-two-crores-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दो करोड़ की रंगदारी न देने पर कारोबारी को हत्या की धमकी, कहा-जब मां-बाप को मार दिया तो तू क्या चीज है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दो करोड़ की रंगदारी न देने पर कारोबारी को हत्या की धमकी, कहा-जब मां-बाप को मार दिया तो तू क्या चीज है...
Sun, 03 Apr 2022 12:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:07 PM IST
सार
कानपुर में कारोबारी को करोड़ों रुपए की रंगदारी न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिली है। कारोबारी नरेश सोमानी ने काकादेव के एक शातिर पर दो करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। स्वरूप नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर जिले के स्वरूपनगर के कारोबारी को दो करोड़ रुपए की रंगदारी न देने पर परिवार समेत हत्या की धमकी मिली है। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्वरूपनगर निवासी नरेश सोमानी का प्रॉपटी का काम है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पांडु नगर निवासी राजेश उर्फ गुड्डू सिंह उन्हें काफी समय से परेशान कर रहा है। पूर्व में वह उन्हें धमकाकर कई बार लाखों रुपये की रंगदारी वसूल चुका है। आरोप है कि इस बार उसने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
नरेश ने बताया कि उन्होंने राजेश सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 में भी स्वरूपनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस ने उसके खिलाफ चार्जशीट भी लगाई थी। नरेश सोमानी ने पुलिस को बताया कि राजेश सिंह ने पूर्व में भदोही जिले में रहने वाले अपने माता-पिता की हत्या कर दी थी। इसे लेकर उन्हें धमकी दी कि जब मां-बाप को मार दिया तो तू क्या चीज है। एसीपी स्वरूपनगर ब्रजनारायण सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में प्रॉपर्टी को लेकर पुराना विवाद है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन