फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Threatening to girls for viral dirty photos

नशीली कोल्डड्रिंक पिला छात्रा की खींचीं अश्लील फोटो फिर दी सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

Thu, 20 Jun 2019 09:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 20 Jun 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
Threatening to girls for viral dirty photos
सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
कानपुर के बर्रा में छात्रा ने मौसेरी बहन समेत पांच लोगों पर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर अश्लील फोटो खींचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 मूलरूप से फतेहपुर निवासी छात्रा बर्रा में रहकर एक निजी कॉलेज से बीटीसी कर रही है।

छात्रा ने बताया कि उसकी मौसेरी बहन ने बुधवार को घूमने चलने की बात कहकर बर्रा बाईपास बुलाया, जहां कार में उसके साथ सौरभ सोनकर, अरुण दिवाकर, दीपक और एक युवती थी। कार में बैठने के बाद उसे कोल्डड्रिंक पीने को दी गई, जिसे पीते ही वह बेसुध हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान पांचों ने मोबाइल से उसकी अश्लील फोटो खींच ली। होश आने पर कपड़े अस्त-व्यस्त होने से उसे आशंका हुई। विरोध किया तो आरोपियों ने फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed